इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

पर्चा पॉलिटिक्स में उलझे कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल : BJP महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष ने दर्ज कराई FIR, जानें पूरा मामला

हेमंत नागले, इंदौर। बीजेपी महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष शैलजा मिश्रा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं पर छल कपट से कांग्रेस के पर्चे के साथ फोटो खींचने का आरोप लगाया है। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा मच गया। जिसके बाद भाजपा के कार्यकर्ता और महिला मोर्चा संगठन की सभी महिलाएं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराने छत्रीपुरा थाना पहुंची।

क्या है पूरा मामला

महिला मोर्चा अध्यक्ष शैलजा मिश्रा ने बताया कि, 1 दिन पूर्व कांग्रेस के विवेक खंडेलवाल, घनश्याम जोशी और गिरीश जोशी सहित कुछ कार्यकर्ता उनके घर पर आए थे। उनके पुराने परिचित होने के कारण उन्होंने शैलजा मिश्रा से कहा कि आप के सीएम काफी अच्छी योजनाएं ला रहे हैं। हमें आपके साथ एक फोटो खींचना है, महिला मोर्चा की अध्यक्ष को हाई शुगर होने के कारण शाम के समय अधिक नहीं दिखाई देता है। जिस कारण से शैलजा मिश्रा ने एक पेंपलेट को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ फोटो खिंचवा लिया। उन्हें यह नहीं मालूम था कि कुछ पेंपलेट में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की योजनाओं का बखान है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष के साथ फोटो वायरल करते हुए यह लिखा गया कि महिला मोर्चा के अध्यक्ष कमलनाथ की योजनाओं की तारीफ कर रही है। जब भाजपा कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी मिली तो वह गुरुवार शाम छत्रीपुरा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं की शिकायत पर विवेक खंडेलवाल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

 

कांग्रेस की महिलाएं बिकाऊ हैं : पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष

वहीं इस घटना को लेकर पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति तोमर ने कांग्रेस की महिलाओं को बिकाऊ तक कह डाला। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस विपक्ष में रहकर राजनीति नहीं कर पा रही है और वर्तमान में वह छल कपट कर अब राजनीति करने पर उतारू हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा वर्तमान में रुपए भी खर्चा करती है और सरकार में रहकर पार्टी में कार्य करती है। इस घटना के बाद शहर की भाजपा और कांग्रेस एक बार फिर आमने-सामने आ सकती है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button