पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, स्कूल बस को बनाया निशाना– 4 बच्चों की मौत, 38 घायल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार इलाके में एक दर्दनाक आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने एक स्कूल बस को निशाना बनाया, जिसमें 4 बच्चों की मौत हो गई और 38 अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, यह हमला आत्मघाती कार बम से किया गया। हमलावर ने जीरो पॉइंट के पास स्कूल बस को टारगेट किया।
हमले के तुरंत बाद घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल बच्चों को बेहतर इलाज के लिए क्वेटा और कराची के बड़े अस्पतालों में भेजा गया है।





















