ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

विजय शाह पर CM डॉ. मोहन यादव बोले- न्यायालय के आदेश का पालन किया, कांग्रेस को बोलने का अधिकार नहीं, उनके सभी मंत्रियों पर चल रहे मुकदमे

भोपाल। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के जश्न में गुरुवार शाम राजधानी भोपाल देशभक्ति के रंग में रंग गया। रोशनपुरा चौराहे से शास्त्री प्रतिमा तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्री विजय शाह को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही मंत्री के इस्तीफे की कांग्रेस की मांग को लेकर पलटवार किया है।

सीएम बोले- कांग्रेस खुद सवालों के घेरे में हैं

मंत्री विजय शाह के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- ‘न्यायपालिका ने जो आदेश दिया है, हमारी सरकार ने उसका पालन किया है। न्यायलय जो करेगा, हम उस हिसाब से चलते जाएंगे।

वहीं मंत्री के इस्तीफे की कांग्रेस की मांग को लेकर सीएम ने कहा कि कांग्रेस खुद सवालों के घेरे में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिद्धारमैया से इस्तीफा मांग लें। कांग्रेस के सारे मंत्रियों पर मुकदमे चल रहे हैं। कांग्रेस केवल बात ही कर सकती है। दिल्ली चुनाव में कांग्रेस ने केजरीवाल का साथ दिया। वो तो मुख्यमंत्री होते हुए जेल में गए थे। उस समय कांग्रेस कहां गई थी। कांग्रेस जिस मुंह से बोल रही है, उन्हें तो बोलने का अधिकार ही नहीं है। कांग्रेस ने जितनी बेशर्मी की हदें पार की है, आज तक किसी ने नहीं की है।

क्या था मंत्री विजय शाह का बयान?

मंत्री विजय शाह का एक वीडियो हाल ही में वायरल हुआ था, जिसमें वे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के संदर्भ में मंच से बोलते हुए कहते हैं- “जिन्होंने हमारी बेटियों के सिंदूर उजाड़े थे… हमने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी कराई…”. कांग्रेस का आरोप है कि यह टिप्पणी सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को निशाना बनाकर की गई है। उन्होंने यह बयान रविवार को इंदौर के महू के रायकुंडा गांव में आयोजित हलमा कार्यक्रम में दिया था।

ये भी पढ़ें- विजय शाह पर FIR को हाईकोर्ट ने ‘खानापूर्ति’ करार दिया, कहा- अभियुक्त की करतूतों को छुपाया जा रहा; SC से भी मिली फटकार

संबंधित खबरें...

Back to top button