Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जम्मू-कश्मीर के रामबन में सेना की गाड़ी खाई में गिरने से 3 जवान शहीद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 6 महीने में ऐसी तीसरी घटना

Follow on Google News
जम्मू-कश्मीर के रामबन में सेना की गाड़ी खाई में गिरने से 3 जवान शहीद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 6 महीने में ऐसी तीसरी घटना
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सेना की गाडी पलटने से एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, बैटरी चश्मा इलाके में रविवार को सेना की गाड़ी 600 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इससे 3 जवानों की मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही सेना और प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।  इससे पहले 4 जनवरी को बांदीपोरा जिले में सेना का ट्रक खाई में गिरने से 4 जवानों की मौत हुई थी। 2 जवान गंभीर रूप से घायल थे। ट्रक में 6 जवान ही सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि हादसा जिले के एसके पायीन इलाके में हुआ।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts