Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अगर भाजपा साबित कर दे तो मैं राजनीति से संन्यास...कर्नाटक डिप्टी CM का बयान,  मुस्लिम आरक्षण की बात पर हुआ बवाल

Follow on Google News
अगर भाजपा साबित कर दे तो मैं राजनीति से संन्यास...कर्नाटक डिप्टी CM का बयान,  मुस्लिम आरक्षण की बात पर हुआ बवाल
कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार और भाजपा के बीच गरमा गर्मी जारी है। मंगलवार को बेंगलुरु में मीडिया बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर भाजपा संविधान बदलने वाली बात को साबित कर दे तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। मैं पागल नहीं हूं। जो ऐसा कहूंगा। दरअसल, भाजपा नेताओं ने दावा किया है कि शिवकुमार कर्नाटक के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने मुस्लिम आरक्षण के लिए संविधान बदलने की बात कही थी। वहीं कर्नाटक कांग्रेस सरकार ने 7 मार्च को विधानसभा में बजट के दौरान मुस्लिम कॉन्ट्रैक्टर्स को सरकारी टेंडर में 4 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की थी। 

शिवकुमार बोले- मैंने गलत कहा होता, तो उसे मान लेता

भाजपा के आरोपों को ठुकराते हुए शिवकुमार ने कहा कि- ‘भाजपा ने जो दावा किया है, वो झूठ है। मैं सभी से आग्रह करता हूं शुरू से लेकर अंत तक पूरा बयान देखें। विपक्षी दल बातें बना रही हैं। लगता है वो मेरे द्वारा बोले गए सच को पचा नहीं पा रहे हैं। मैंने अगर कुछ गलत कहा होता तो मैं स्वीकार कर लेता।’  24 मार्च को संसद में भी शिवकुमार ने इस मामले में सवाल उठाते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- क्या हमारे नेता (कांग्रेस नेता) मूर्ख हैं? उन्होंने मेरे बयानों की पुष्टि की है। मैंने भी उनकी समीक्षा की है और आप भी कर सकते हैं।' ये भी पढ़ें- सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में अब ई-व्हीकल से होगा पर्यटन, मढ़ई और पचमढ़ी आयोजित किया गया जागरूकता अभियान
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts