BLA का दावा- ‘90 सैनिकों को मार गिराया’, बलूच आर्मी ने किया पाकिस्तानी सेना पर आत्मघाती हमला, पाकिस्तान से ठुकराए सभी दावे

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने रविवार को पाकिस्तानी सेना पर आत्मघाती हमले का दावा किया है। इसमें 90 सैनिकों के मारे जाने की बात सामने आई है। हमला क्वेटा से कफ्तान जा रहे 8 मिलिट्री वाहनों पर नोशकी हाईवे के पास हुआ। BLA के अनुसार, उनकी मजीद और फतेह ब्रिगेड ने इस हमले को अंजाम देने के लिए सुसाइड बॉम्बिंग की। जानकारी के मुताबिक, एक सुसाइड बॉम्बर विस्फोटकों से भरी गाड़ी लेकर सेना के काफिले से टकरा गया। इसके बाद फतेह स्क्वॉड के लड़ाकों ने काफिले पर सीधा हमला किया। आत्मघाती हमले से निशाना बना वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया, जबकि घायलों को नोशकी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालात को देखते हुए पूरे इलाके में आपातकाल लगा दिया गया है।
पाकिस्तानी पुलिस ने ठुकराए बलूच आर्मी के सभी दावे
वहीं पाकिस्तान पुलिस ने बलूच आर्मी के सभी दावे ठुकरा दिए है। उनका कहना है कि ‘सिर्फ सड़क के पास पड़े एक बम में विस्फोट होने के कारण एक हादसा हुआ। जब सैनिकों की वाहन वहां से गुजर रही थी तो वो बम की चपेट में आ गई। हमले में पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। साथ ही 10 घायल हुए हैं। मृतकों और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।’





















