Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update : इन 4 जिलों में बारिश-ओले गिरने का अलर्ट, ग्वालियर-जबलपुर सहित कई जिलों में आंधी-बारिश के आसार; भोपाल-इंदौर में छाए रहेंगे बादल

MP Weather Update : इन 4 जिलों में बारिश-ओले गिरने का अलर्ट, ग्वालियर-जबलपुर सहित कई जिलों में आंधी-बारिश के आसार; भोपाल-इंदौर में छाए रहेंगे बादल
मध्यप्रदेश में गुरुवार को भी मौसम का मिजाज बदल सकता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण खरगोन, खंडवा, हरदा और बैतूल में ओले गिर सकते हैं। ग्वालियर, जबलपुर समेत कई जिलों में आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। भोपाल और इंदौर में बादल छाए रहेंगे।

इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मैहर, पन्ना, कटनी, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, रायसेन, नर्मदापुरम और सीहोर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

मौसम बदलने की वजह

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, ट्रफ, वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। गुरुवार को कई जिलों में ओलावृष्टि, आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना है।

तापमान की स्थिति

  • सिवनी – 28.2°C
  • नर्मदापुरम – 40.2°C (सबसे अधिक)
  • उमरिया – 29.3°C
  • सीधी – 30.8°C
  • पचमढ़ी – 31°C
  • रीवा – 32°C
  • छिंदवाड़ा – 32.1°C

बड़े शहरों में तापमान इस प्रकार रहा-

  • भोपाल – 36.4°C
  • इंदौर – 37°C
  • ग्वालियर – 36.7°C
  • उज्जैन – 38.5°C
  • जबलपुर – 30.3°C

अगले 2 दिन का मौसम

3 अप्रैल : खरगोन, खंडवा, हरदा और बैतूल में ओले गिर सकते हैं। ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, श्योपुर समेत कई जिलों में आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। 4 अप्रैल : मौसम साफ रहेगा, लेकिन भोपाल समेत कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं।

अप्रैल में लू का असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अप्रैल में गर्मी का असर बढ़ेगा। पहले और दूसरे हफ्ते में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन दूसरे हफ्ते से लू चलने लगेगी। महीने का आखिरी सप्ताह सबसे गर्म रहेगा और तापमान 45°C तक पहुंच सकता है।

लू के 7-10 दिन रहने की संभावना

मौसम केंद्र भोपाल के वैज्ञानिक निदेशक डॉ. वेदप्रकाश सिंह के अनुसार, इस बार तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। अप्रैल में 7 से 10 दिन तक हीट वेव (लू) का असर रह सकता है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts