MP Weather Update : मार्च में ठंड की वापसी, तापमान में भारी गिरावट दर्ज, कई शहरों में आज भी सर्द हवाओं का असर

Follow on Google News
MP Weather Update : मार्च में ठंड की वापसी, तापमान में भारी गिरावट दर्ज, कई शहरों में आज भी सर्द हवाओं का असर
भोपाल। मार्च के पहले हफ्ते में ठंड ने दोबारा दस्तक दे दी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत कई शहरों में तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को भोपाल में रात का तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जबकि दिन के तापमान में भी 4.7 डिग्री की गिरावट देखी गई। इसी तरह, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में भी दिन और रात के तापमान में कमी आई है।

बर्फबारी और सर्द हवाओं का प्रभाव

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण यह बदलाव हुआ है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और सर्द हवाओं के प्रभाव से मध्यप्रदेश में भी ठंडक बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिन तक तापमान में और गिरावट हो सकती है।

रात के तापमान में भारी गिरावट

सर्द हवाओं के कारण प्रदेश के कई शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। मंगलवार-बुधवार की रात शाजापुर के गिरवर में 7.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वही राजगढ़ में 8.0 डिग्री, अशोकनगर के आवरी में 8.2 डिग्री, नीमच के मरूखेड़ा में 9.1 डिग्री, बड़वानी के तालुन में 9.6 डिग्री और गुना में पारा 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। धार, सागर, सीधी, रतलाम, खजुराहो, नौगांव समेत कई शहरों में पारे में गिरावट देखने को मिली।

पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा

सिर्फ रात ही नहीं, दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल में दिन का तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम था। इसी तरह इंदौर में 28.4 डिग्री, ग्वालियर में 27.9 डिग्री, उज्जैन में 28.5 डिग्री और जबलपुर में तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 23 डिग्री पर आ गया। एक ही दिन में तापमान में 4.5 डिग्री की गिरावट देखने को मिली।

9 मार्च को नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस

मौसम विभाग के अनुसार, 9 मार्च से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने वाला है, जिसका असर मध्यप्रदेश में भी दिख सकता है। हालांकि, बारिश की संभावना कम है, लेकिन ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में और गिरावट हो सकती है। ये भी पढ़ें- लंदन में विदेश मंत्री एस. जयशंकर की गाड़ी को घेरा, खालिस्तानी समर्थकों ने किया तिरंगे का अपमान, भारतीय समुदाय में गुस्सा
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts