Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बच्ची की हत्या करने वाले कुख्यात बदमाश लक्खू राजपूत का शॉर्ट एनकाउंटर, हनुखेड़ा के जंगल में हुई मुठभेड़

Follow on Google News
छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बच्ची की हत्या करने वाले कुख्यात बदमाश लक्खू राजपूत का शॉर्ट एनकाउंटर, हनुखेड़ा के जंगल में हुई मुठभेड़
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी लक्खू राजपूत को शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ गौरिहार थाना क्षेत्र में हुई। लक्खू पर हत्या, डकैती, चोरी और अपहरण समेत 21 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में जेल से जमानत पर छूटा था और फिर से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हो गया था।

दो दिन पहले की थी बच्ची की हत्या

दो दिन पहले लक्खू राजपूत ने एक घर में जबरन घुसने की कोशिश की थी। जब महिला ने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया, तो उसने फायरिंग कर दी। इस दौरान पास खड़ी मासूम बच्ची को गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इस जघन्य अपराध के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

हनुखेड़ा के जंगल में हुआ एनकाउंटर

शुक्रवार (21 मार्च) सुबह पुलिस को सूचना मिली कि लक्खू हनुखेड़ा के जंगल में छिपा हुआ है। पुलिस की विशेष टीम ने इलाके को घेर लिया और उसे सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन लक्खू ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देखें वीडियो...

पुलिस की विशेष टीम ने बनाया था प्लान

एसपी छतरपुर अगम जैन के निर्देश पर लक्खू को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। टीम उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही थी। जैसे ही उसके ठिकाने की जानकारी मिली, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और उसे घेर लिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी लक्खू राजपूत पर हत्या और हत्या के प्रयास समेत 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय था और लोगों में भय का माहौल बना रखा था। वह 15 दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था।

छतरपुर में बढ़ते अपराध और पुलिस की सख्ती

छतरपुर जिले में हाल ही में अपराधों की संख्या बढ़ी है, जिसके चलते पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। इस एनकाउंटर के बाद पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि, अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि, अपराध पर लगाम लगाने के लिए लगातार ऑपरेशन जारी रहेगा। ये भी पढ़ें- छतरपुर में बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति चोरी, भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, जांच में जुटी पुलिस 
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts