Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मोहन बाबू मांचू का बेटे के साथ प्रॉपर्टी का मामला, माइक छीन कर मीडियाकर्मियों से की मारपीट

Follow on Google News
मोहन बाबू मांचू का बेटे के साथ प्रॉपर्टी का मामला, माइक छीन कर मीडियाकर्मियों से की मारपीट
एंटरटेनमेंट न्यूज| टॉलीवुड एक्टर मोहन बाबू मांचू और उनके बेटे मनोज मांचू के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। इसकी कवरेज के लिए बुधवार को मीडिया हैदराबाद स्थित उनके घर पहुंची। इस दौरान मोहन बाबू ने मीडिया कर्मियों का माइक छीन लिया और उन पर हमला किया। इस घटना के बाद अभिनेता के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज कराई गई और उनका लाइसेंसी हथियार भी जब्त कर लिया गया।

मोहन बाबू ने बेटे-बहू के साथ किया दुर्व्यव्हार

मोहन बाबू मांचू ने अपने बेटे मनोज मांचू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मोहन ने बेटे-बहू से खुद को खतरा बताते हुए प्रॉपर्टी के लिए पुलिस से सुरक्षा मांगी है। इसके बाद सारे आरोपों को झूठा ठहराते हुए मोहन बाबू के बेटे ने कहा कि उनके पिता ने उनके साथ बुरा व्यवहार किया है। उन्होंने कहा,‘मेरे पिता मोहन बाबू ने मुझे बदनाम करने, मेरी आवाज दबाने और परिवार के बीच मतभेद करने के लिए ये आरोप लगाए गए हैं। मैंने कभी प्रॉपर्टी या किसी भी तरह का उत्तराधिकार नहीं मांगा।’ साथ ही मनोज ने पिता और सौतेले भाई विष्णु मांचू पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि विष्णु अपनी सुविधा और अपने फायदे के लिए परिवार का नाम यूज करते हैं।

बेटी को विवाद में न लाने की अपील 

मनोज मांचू ने आगे कहा,‘मेरे पिता बचपन से ही मेरी इंस्पिरेशन हैं, वो आज मुझे काफी चीजों में एडवाइस देते हैं। मैंने कभी उनसे प्रॉपर्टी में अधिकार नहीं मांगा।’ इस पूरे विवाद के चलते एक्टर मनोज मांचू ने ये अपील की है कि उनकी सात महीने की बेटी को विवाद में न घसीटा जाए। बता दें, मोहन बाबू ने 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। मोहन बाबू तेलुगु इंडस्ट्री के सुपरस्टार होने के साथ ही राज्य सभा के सांसद भी रह चुके हैं।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts