Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पंचतत्व में विलीन हुए मनोज कुमार : बेटे कुणाल ने दी मुखाग्नि, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Follow on Google News
पंचतत्व में विलीन हुए मनोज कुमार : बेटे कुणाल ने दी मुखाग्नि, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
मुंबई। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का शनिवार को मुंबई के जुहू स्थित पवनहंस श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। देशभक्ति की फिल्मों के लिए मशहूर भारत कुमार को तिरंगे में लपेटकर अंतिम विदाई दी गई। उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां भी उपस्थित रहीं।

21 तोपों की सलामी, तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर

मनोज कुमार के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर श्मशान घाट लाया गया। उन्हें राजकीय सम्मान देते हुए 21 तोपों की सलामी दी गई। मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। सलीम खान, सुभाष घई, प्रेम चोपड़ा, अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ वहां पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

लंबे समय से लिवर सिरोसिस से थे पीड़ित

मनोज कुमार पिछले काफी समय से लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें 21 फरवरी 2025 को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। मनोज कुमार ने अपने करियर में शहीद, पूरब और पश्चिम, उपकार, क्रांति जैसी फिल्मों के जरिए देशभक्ति को नए आयाम दिए। यही वजह थी कि उन्हें ‘भारत कुमार’ की उपाधि दी गई थी। उन्होंने सिर्फ अभिनय ही नहीं किया, बल्कि निर्देशन और पटकथा लेखन में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। ये भी पढ़ें- वक्फ संशोधन बिल को लेकर कांग्रेस के बाद अब AAP ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख, इसे मुसलमानों की धार्मिक स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताया
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts