राष्ट्रीय

दिल्ली: आदर्श नगर में दोस्ती तोड़ने से नाराज युवक ने लड़की को चाकू से गोदा, CCTV में कैद हुई घटना

नई दिल्ली। राजधानी के आदर्श नगर इलाके में दोस्ती तोड़ने पर नाराज युवक ने अपनी महिला दोस्त पर चाकू से कई वार किए। हमले के बाद घायल युवती को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

यह घटना सोमवार दोपहर 1 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, 5 साल पहले पीड़िता की आरोपी सुखविंदर से दोस्ती हुई थी। लड़की के परिवार को आरोपी पसंद नहीं था, इसलिए उसने उससे धीरे-धीरे दूरी बनानी शुरू कर दी। वह आरोपी से बात नहीं कर रही थी। सुखविंदर से ये बात सहन नहीं हुई और उसने सोमवार को उसे मिलने के लिए कहा। जहां आरोपी ने उस पर चाकू से कई वार किए।

ड्राइविंग सीखने के लिए घर से निकली थी पीड़िता

पीड़िता ने बताया कि, वह सोमवार दोपहर ड्राइविंग सीखने के लिए घर से निकली थी। उसी दौरान आरोपी ने उसे बात करने के बहाने से बुलाया। आरोपी ने उससे दोस्ती तोड़ने की वजह पूछी, दोनों बात करते हुए गली में जा रहे थे। तभी आरोपी ने उसके गले, पेट और हाथ पर करीब आधा दर्जन ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिसके बाद उसे मरा हुआ समझकर वो मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से पीड़िता को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अंबाला भाग गया था आरोपी

वारदात के बाद आरोपी दिल्ली से अंबाला भाग गया था। पुलिस टीम अंबाला पहुंची और उसे तीन जनवरी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button