बॉलीवुडमनोरंजन

महेश भट्ट का 73वां बर्थडे आज: विवादों से भरी रही जिन्दगी, बेटी को KISS कर चर्चा में आए

मुंबई। महेश भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे सफल फिल्म निर्माताओं में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं और अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में छाए रहे। राज, जिस्म, पाप, मर्डर, रोग, जहर, मर्डर 2, जिस्म 2 जैसी बोल्ड फिल्मों के डायरेक्शर करने वाले महेश का नाम काम से ज्यादा विवादों से रहा है। 20 सितंबर 1948 को जन्मे महेश भट्ट आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से लेकर शादी के लिए धर्म बदलने तक उनकी जिंदगी हमेशा से विवादों का हिस्सा रही है। यहां तक की पिता और बेटी पूजा का रिश्ता भी विवादित रहा है। तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर आपको उनकी जिंदगी के चर्चित विवादित किस्सों और निजी जिंदगी के बारे में बताते हैं।

सोनी राजदान और आलिया भट्ट के साथ महेश भट्ट

विनोद खन्ना के सेक्रेटरी रह चुके हैं महेश

महेश भट्ट ने 20 साल की उम्र में विज्ञापनों के लिए लिखना शुरू कर दिया था। जब महेश स्ट्रगल कर रहे थे उस दौरान वो स्मिता पाटिल और विनोद खन्ना के सेक्रेटरी के रूप में काम करते थे। फिल्म कब्जा से उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर काम शुरू कर दिया था। वहीं 26 साल की उम्र में महेश भट्ट ने बतौर निर्देशक फिल्म ‘मंजिलें और भी हैं’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने लहू के दो रंग, नाम, अर्थ, सारांश, डैडी, आशिकी, दिल है के मानता नहीं और हम हैं राही प्यार के सहित कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया था। इतना ही नहीं महेश भट्ट ने स्वाभिमान, कभी कभी और नामकरण जैसे कई चर्चित टीवी सीरियल्स का भी निर्देशन किया है।

लोरिएन ब्राइट के साथ महेश भट्ट

लोरिएन ब्राइट से पहली शादी

कॉलेज के दिनों में महेश भट्ट को लोरिएन ब्राइट नाम की लड़की से प्यार हो गया। दोनों की दोस्ती गहरी होती चली गई। दोनों ने शादी का फैसला किया और लोरिएन ने अपना नाम बदलकर किरण रख लिया। उस वक्त दोनों महज 20 साल के थे। शादी के एक साल बाद ही पूजा का जन्म हुआ। पूजा भट्ट और राहुल भट्ट इन्हीं के बेटे हैं। लेकिन फिर महेश भट्ट का नाम परवीन बाबी के साथ जुड़ने लगा था। जिसकी वजह से उनकी पत्नी उनसे अलग रहने लगीं।

परवीन बाबी के साथ महेश भट्ट

परवीन बाबी से चला एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

महेश भट्ट पहले से शादीशुदा थे। लेकिन 1977 में महेश परवीन से अपने प्यार का इजहार कर चुके थे। शादीशुदा होने के बावजूद महेश भट्ट अपनी पत्नी को छोड़कर परवीन के साथ लिव इन में रहने लगे। लेकिन एक दिन परवीन हाथ में चाकू लिए बैठी थीं और महेश को कह रही थीं की वो दरवाजा बंद कर दें ताकि कोई अंदर न आ सके। जिसके बाद डॉक्टर को दिखाने पर मालूम हुआ कि परवीन Schizophrenia नाम की एक दिमागी बीमारी जूझ रहीं हैं। जिसमें भ्रम होता है कि कोई उन्हें मारना चाहते हैं। इसके धीरे धीरे परवीन और महेश अलग हो गए। परवीन पूरी तरह अकेली हो गईं थीं और उनका शव दो दिन तक घर में पड़ा रहा था।

सोनी राजदान के साथ महेश भट्ट

सोनी राजदान से हुई शादी

इसके बाद एक फिल्म के सेट पर महेश भट्ट की मुलाकात सोनी राजदान आईं से हुई। जिस समय महेश का अफेयर सोनी से था, उस वक्त वो अपनी पहली पत्नी किरण के साथ ही रह रहे थे। जिसके बाद महेश ने सोनी से शादी के लिए मुस्लिम धर्म अपना लिया। सोनी से भी महेश के दो बच्चे हैं आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट।

बेटी पूजा भट्ट के साथ लिप लॉक करते महेश भट्ट

बेटी के साथ किया लिपलॉक किस

महेश भट्ट ने एक मैगजीन के कवर के लिए अपनी बेटी पूजा भट्ट के साथ लिपलॉक किया, जिसकी वजह से उनकी काफी आलोचना हुई थी। विवाद होने पर महेश भट्ट ने कहा कि अगर पूजा उनकी बेटी नहीं होती तो वो उनसे शादी कर लेते। उनका ये बयान भी काफी विवादों में रहा।

रिया चक्रवर्ती के साथ महेश भट्ट

रिया चक्रवर्ती के साथ फोटो को लेकर हुआ था विवाद

पिछले साल भी महेश भट्ट एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के साथ फोटो को लेकर विवादों में आ गए थे। रिया चक्रवर्ती उन दिनों अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंट्रोवर्सी में आ गईं थीं। जिसके बाद महेश के साथ वायरल उनकी फोटो की वजह से दोनों की काफी किरकिरी हुई थी।

संबंधित खबरें...

Back to top button