इंदौर में बीच सड़क पर प्रेमी की चप्पलों से पिटाई, युवक के कपड़े उतारकर ले गई अपने साथ, युवती बोली- दूसरी से बात क्यों की?

इंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक युवती ने अपने प्रेमी को बीच सड़क पर चप्पलों से बेरहमी से पीटा। यह पूरी घटना स्कीम नंबर 78 स्थित क्लिफ्टन कॉर्पोरेट बिल्डिंग के सामने की है और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पत्नी हूं, फिर भी दूसरी से अफेयर
वीडियो में युवती अपने प्रेमी पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए चिल्ला रही है। वह कहती है कि वह उसकी पत्नी है, इसके बावजूद युवक किसी और लड़की से होटल में पार्टी करने गया। युवती ने युवक को चप्पल से पीटा, उसे जमीन पर लिटाया, छाती पर पैर मारे और यहां तक कि कपड़े उतरवाकर माफी मंगवाई।





















