इंदौर : दोस्त के कट्टे से गोली लगने से युवती की मौत, परिवार ने किया शव लेने से इन इनकार, मुंहबोले भाई ने किया दाह संस्कार

इंदौर में एक युवती की दोस्त के कट्टे से गोली लगने पर मौत हो गई। लेकिन उसके परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उसके मुंह बोले भाइयों ने उसका अंतिम संस्कार किया। दरअसल, शुक्रवार को महालक्ष्मी नगर में रहने वाली युवती भावना उर्फ तन्नु सिंह की आंख में गोली लग गई थी। इसके बाद भावना के तीन दोस्त उसे अस्पताल में छोड़कर भाग गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार भावना ग्वालियर की रहने वाली थी। उसके माता-पिता की 10 साल पहले ही मौत हो गई थी। वह अपनी दादी के साथ रहती थी। लेकिन बाद में भावना ने किराए का रूम लेकर क्लाउड किचन शुरू किया था।
दादी ने शव लेने से किया इनकार
भावना की मौत के बाद पुलिस ने उसकी दादी से संपर्क किया। लेकिन उन्होंने शव लेने से मना कर दिया। पिछले पांच सालों से भावना राखी बांधने वाले अपने मुंहबोले भाई पंकज ठाकुर को जब इस घटना की खबर मिली, तो वे शनिवार को इंदौर पहुंचे। उनके साथ केके चौहान भी आए, जिन्हें भावना अपना भाई मानती थी।





















