30 करोड़ की जमीन भूमाफिया से मुक्त, 24 हजार स्क्वेयर फीट पर कर रखा था कब्जा

Follow on Google News
30 करोड़ की जमीन भूमाफिया से मुक्त, 24 हजार स्क्वेयर फीट पर कर रखा था कब्जा
इंदौर। शनिवार सुबह इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र के बड़े भूमाफिया के कब्जे से 30 करोड़ की जमीन का कब्जा मुक्त कराया। भूमाफिया के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं और माफिया द्वारा सीलिंग की जमीन पर कब्जा कर प्लॉट भेज दिए गए थे। जहां पर जिला प्रशासन को शिकायत करने के बाद नगर निगम जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार सुबह नगर निगम के बुलडोजर ने इसे जमींदोज किया।

क्या है मामला ?

इंदौर कलेक्टर को शिकायत मिली थी कि खजराना थाना क्षेत्र का रहने वाला इस्लाम पटेल सीलिंग की जमीन पर नोटरी के आधार पर जमीन और प्लॉट भेज रहा है, जो कि सीलिंग की जमीन बताई जा रही थी। जहां पर लगातार शिकायत मिलने के बाद नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा नोटिस देने के बाद इस्लाम पटेल के 24 हजार स्क्वायर फीट के आलीशान फार्म हाउस सहित पूरी जमीन को कब्जे से मुक्त कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौजूद था। जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए भूमाफिया के कब्जे से यह जमीन को मुक्त कराया गया। https://twitter.com/psamachar1/status/1674996584566726656?s=20 (इनपुट - हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- इंदौर : खाना खाने के बाद बच्चों को पेट दर्द के साथ होने लगी उल्टियां, रेस्टोरेंट के खिलाफ नगर निगम में की शिकायत
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts