क्रिकेटखेलताजा खबर

कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका से लखनऊ में की सगाई, रिंकू सिंह हुए शामिल

भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपनी निजी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू कर दिया है। बुधवार को उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से लखनऊ में सगाई कर ली। यह खास समारोह लखनऊ के एक निजी स्थल पर आयोजित किया गया। वंशिका लखनऊ के श्याम नगर की निवासी हैं और एलआईसी में कार्यरत हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और अब उन्होंने जीवनभर साथ निभाने का फैसला किया है।

रिंकू सिंह सहित कई क्रिकेटर पहुंचे समारोह में

सगाई समारोह में भारतीय बल्लेबाज़ रिंकू सिंह, कई घरेलू खिलाड़ी और दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े सदस्य भी शामिल हुए। सोशल मीडिया पर इस समारोह की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें कुलदीप और वंशिका बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रहे हैं।

उन्नाव से टीम इंडिया तक का सफर

कुलदीप यादव का जन्म 14 दिसंबर 1994 को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में हुआ था। एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले कुलदीप ने क्रिकेट में अपना नाम बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। वह अपनी खास गेंदबाजी शैली चाइनामैन के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं। कुलदीप ने बचपन में ही क्रिकेट के प्रति गहरा लगाव दिखाया और कई वर्षों तक कड़ी मेहनत के बाद भारतीय राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह पक्की की। आज वह दुनिया के बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों में शुमार होते हैं।

IPL 2025 में कुलदीप का शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2025 सीजन में कुलदीप यादव ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 14 मैचों में 15 विकेट चटकाए। इस सीजन में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देकर 3 विकेट का रहा। आईपीएल में अब तक कुलदीप 98 मैचों में 102 विकेट ले चुके हैं। वह पिछले 4 वर्षों से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं और इस सीजन के लिए उन्हें फ्रेंचाइज़ी ने 13.25 करोड़ रुपए में रिटेन किया था।

 

संबंधित खबरें...

Back to top button