ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

MP News : राजगढ़ में 13 जून को किसान-कल्याण महाकुंभ, CM शिवराज ने की तैयारियों की समीक्षा; केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह होंगे शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा है कि राज्य सरकार द्वारा किसान-कल्याण के लिए अनेक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। राजगढ़ जिले में लोकार्पित हो रही मोहनपुरा-कुंडालिया सिंचाई प्रणाली से क्षेत्र के किसानों की जिंदगी बदल जाएगी। सीएम शिवराज 13 जून को राजगढ़ में होने वाले किसान-कल्याण महाकुंभ की तैयारियों की निवास कार्यालय में समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में राजगढ़ कलेक्टर और अन्य अधिकारी वुर्चअली शामिल हुए।

किसानों के खाते में डाली जाएगी राशि

जानकारी के अनुसार, इस महाकुंभ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना की लगभग 1400 करोड़ और किसानों के ऋण ब्याज माफी की 2200 करोड़ रूपए की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 2900 करोड़ रुपए के दावों के भुगतान का भी अंतरण किया जाएगा।

कार्यों का ई-लोकार्पण और भूमि-पूजन होगा

इस दौरान मोहनपुरा-कुंडालिया प्रेशराइज पाइप सिंचाई प्रणाली का लोकार्पण होगा। जल जीवन मिशन की गोरखपुरा परियोजना के 156 ग्रामों में जल-प्रदाय योजना का शुभारंभ तथा जिले के 40 करोड़ रुपए लागत के कार्यों का ई-लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया जाएगा।

अधिकार-पत्र वितरित किए जाएंगे

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के लाभार्थियों को अधिकार-पत्र वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनें भी महाकुंभ में शामिल होंगी। राजगढ़ सहित गुना, भोपाल, रायसेन, विदिशा, सीहोर, उज्जैन, देवास, शाजापुर और आगर-मालवा के किसान भी शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें- Damoh Hijab Controversy : तोड़ देंगे धर्मांतरण के कुचक्र, प्रदेशभर के स्कूलों और मदरसों की होगी जांच : CM शिवराज

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button