मुंबई। स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। पिछले कुछ हफ्ते थ्रिलर और एक्शन से भरपूर रहे। 17 जुलाई को शुरू हुआ ये शो रविवार रात (26 सितंबर) समाप्त हो गया। फिनाले में पहुंचे अन्य कंटेस्टेंट को पीछे छोड़ते हुए अर्जुन बिजलानी ने रोहित शेट्टी के शो को अपने नाम कर लिया। वह सीजन 11 के विजेता बन गए हैं। उनके साथ टॉप थ्री में दिव्यांका त्रिपाठी और विशाल आदित्य सिंह पहुंचे।
अर्जुन बिजलानी बने विनर
खतरों के खिलाड़ी 11 में अर्जुन बिजलानी ने हमेशा हर टास्क को न केवल कम्प्लीट किया बल्कि हर बार खुद को बेस्ट परफॉर्मंस देकर साबित भी किया। शो का नतीजा आने के बाद फैंस थोडे अचंभित भी हैं क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि ये शो दिव्यंका त्रिपाठी जीतेंगी। लेकिन वो जीत से महज एक कदम पीछे रह गईं।
#KKKGrandFinale Darr Vs dare ka winner haiiiii @Thearjunbijlani!!!
Tell us your reaction 😲 in the comments below. pic.twitter.com/lEYQoJ3rs9— ColorsTV (@ColorsTV) September 26, 2021
दिव्यांका को माना जा रहा था विनर
हालांकि नतीजा कुछ भी रहा हो लेकिन फैंस को पूरी उम्मीद थी कि इस बार दिव्यांका त्रिपाठी बाजी जीत लेंगी और वो ही बनेंगी खतरों के खिलाड़ी 11 की विनर। पहले टास्क से ही दिव्यांका ने साबित कर दिया था कि वो सबको टक्कर देने वाली हैं और जीतने के लिए आई हैं। दिव्यांका को मगर रानी का दर्जा भी दिया गया था। लेकिन फिनाले टास्क में अर्जुन बिजलानी ने शानदार परफॉर्मेंस दी और वो विनर चुन लिए गए।
रोहित शेट्टी ने की थी अर्जुन की तारीफ
अर्जुन बिजलानी की तारीफ खुद शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने भी की थी। उन्होंने कहा था कि अर्जुन हमेशा अपना टास्क शांति से कम्प्लीट करते हैं वो ना हड़बड़ी मचाते हैं ना ही जीतने के बाद दिखावा करते हैं। जाते हैं टास्क खत्म करते हैं और वापस अपनी जगह पर आ जाते हैं। हर बार उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
https://www.instagram.com/p/CUS-PFqge3Q/?utm_source=ig_web_copy_link
अर्जुन बिजलानी ने ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ के पूरे सीजन में असाधारण प्रदर्शन किया था। अर्जुन बिजलानी को विनर बनने पर ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपए और एक कार मिली है। फिनाले के दिन अर्जुन बिलजलानी का मुकाबला दिव्यांका त्रिपाठी और विशाल आदित्य सिंह से था।
‘बहुत खुश हूं’
अर्जुन बिजलानी ने ट्विटर पर रोहित शेट्टी के साथ एक फोटो शेयर की और लिखा- ‘इस जर्नी में सपोर्ट करने के लिए आप सभी का धन्यवाद। असली जीत आपका लगातार प्यार मिलना है। बहुत खुश हूं।’