VIDEO : ज्योतिरादित्य सिंधिया का नया अंदाज, आदिवासियों के साथ किया नृत्य, बजाया ढोल और खेली फूलों की होली

गुना। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक नया रूप गुना के बमोरी क्षेत्र में देखने को मिला। राजनीति में अपनी सक्रियता के लिए मशहूर सिंधिया इस बार भील और भिलाला आदिवासी समाज के बीच पारंपरिक आदिवासी नृत्य करते हुए नजर आए। उन्होंने सभी को गुड़ी पड़वा और नव संवत्सर की बधाई भी दी।
फाग महोत्सव और होली मिलन समारोह में हुए शामिल
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को गुना के दौरे पर रहे। इस दौरान वह डिगडोली गांव में आयोजित फाग महोत्सव और होली मिलन समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर आदिवासी समाज के लोगों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया और सिंधिया को आदिवासी संस्कृति का हिस्सा बनाया। उन्होंने भी आदिवासियों के साथ नृत्य किया और पारंपरिक ढोल बजाया। इसके अलावा, उन्होंने नागरिकों के साथ फूलों की होली भी खेली। उन्होंने कहा, जो आज भारतवर्ष का नाम है, उस पर ताज मेरा आदिवासी समाज है। साथ ही उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों को भी सलाम किया।





















