Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट और इंडिगो पर भड़के CM उमर अब्दुल्ला, जयपुर डायवर्ट हुई फ्लाइट; पोस्ट कर जताई नाराजगी

Follow on Google News
दिल्ली एयरपोर्ट और इंडिगो पर भड़के CM उमर अब्दुल्ला, जयपुर डायवर्ट हुई फ्लाइट; पोस्ट कर जताई नाराजगी
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शनिवार रात दिल्ली एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं को लेकर काफी नाराज नजर आए। दरअसल, वह श्रीनगर से दिल्ली इंडिगो की फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे। लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर अधिक ट्रैफिक और खराब मौसम के चलते विमान को करीब तीन घंटे हवा में चक्कर काटने के बाद जयपुर डायवर्ट कर दिया गया।

विमान में ही देर तक फंसे रहे यात्री

जयपुर पहुंचने के बाद भी यात्रियों को लंबे समय तक विमान में ही बैठाए रखा गया। रात करीब 1 बजे उमर अब्दुल्ला ने X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि, वे प्लेन की सीढ़ियों पर खड़े होकर ताजी हवा ले रहे हैं, लेकिन यह नहीं पता कि यहां से कब निकलेंगे। उन्होंने विमान से उतरते समय की एक सेल्फी भी साझा की, जिसमें उनकी नाराजगी साफ दिख रही थी।

उमर अब्दुल्ला बोले- दिल्ली एयरपोर्ट बर्बादी का नजारा

अपनी पोस्ट में उमर अब्दुल्ला ने लिखा, दिल्ली एयरपोर्ट पूरी तरह बर्बादी का नजारा है (माफ कीजिए, पर आज मैं शालीन नहीं रहूंगा)। हमें तीन घंटे हवा में रखा गया और फिर जयपुर भेज दिया गया। अब मैं रात 1 बजे प्लेन की सीढ़ियों पर खड़ा हूं।

एयरपोर्ट अथॉरिटी की सफाई

दिल्ली एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से सफाई दी गई कि हवा की दिशा में बदलाव और भारी ट्रैफिक के चलते लैंडिंग में देरी हुई। यात्रियों की सुरक्षा के लिए उड़ानों को थोड़ी देर के लिए रोका गया था। एयरपोर्ट ने सभी यात्रियों से अपील की कि वे अपनी एयरलाइन से अपडेट लेते रहें।

श्रीनगर-जम्मू के यात्रियों को हुई परेशानी

शनिवार को श्रीनगर और जम्मू एयरपोर्ट पर भी यात्रियों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा। खराब मौसम के कारण कई फ्लाइट्स रद्द या देर से थीं, जिससे कनेक्टिंग फ्लाइट्स भी प्रभावित हुईं। जम्मू एयरपोर्ट पर भी भीड़ और अफरातफरी का माहौल रहा।

इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

इंडिगो एयरलाइन ने X पर एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए लिखा कि, #6ETravelAdvisory: श्रीनगर में खराब मौसम के कारण फ्लाइट्स प्रभावित हो रही हैं, लेकिन हम आपको जानकारी देते रहेंगे। अपनी फ्लाइट की स्थिति चेक करते रहें। ज़रूरत पड़ने पर आप बुकिंग बदल सकते हैं या रिफंड का विकल्प चुन सकते हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई थी अफरा-तफरी

गौरतलब है कि, इससे पहले 11 अप्रैल को दिल्ली एयरपोर्ट पर धूलभरी आंधी के कारण 450 से अधिक फ्लाइट्स प्रभावित हुई थीं। 18 फ्लाइट्स कैंसिल की गईं और कई का रूट बदला गया। एयरपोर्ट पर भारी भीड़ जमा हो गई थी और यात्रियों को लंबा इंतजार और बार-बार चेकिंग जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ये भी पढ़ें- गुना SP संजीव कुमार सिन्हा का तबादला : IPS अंकित सोनी को मिली जिम्मेदारी, हनुमान जयंती पर जुलूस में पथराव के बाद एक्शन
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts