जबलपुर-हैदराबाद फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, IndiGo विमान में मिली बम की सूचना

जबलपुर/नागपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से तेलंगाना के हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में रविवार को बम होने की सूचना मिली। इसके बाद उड़ान को नागपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया गया और नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इंडिगो ने बताया कि सभी यात्रियों को उतार दिया गया और अनिवार्य सुरक्षा जांच तुरंत शुरू की गई। एयरपोर्ट पर बम और डॉग स्क्वायड के साथ सीआईएसएफ के साथ महाराष्ट्र पुलिस मौजूद है। विमान में 69 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विमान के शौचालय में एक टिशू पेपर मिला, जिस पर लिखा था कि विमान में बम है। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों द्वारा विमान की व्यापक जांच करने के बाद उसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि विमान दोपहर 2 बजे फिर से अपने गंतव्य की ओर उड़ान भर सकता है।



फ्लाइट में "बम" लिखा टिशू मिला

















