People's Update
Friday, March 20, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Friday, March 20, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    3 दशकों से बॉलीवुड पर राज करती मधुर आवाज
    राष्ट्रीय

    ISRO का 101वां मिशन असफल : तकनीकी गड़बड़ी के चलते तीसरा चरण पार नहीं कर पाया PSLV-C61 रॉकेट; इसरो चीफ बोले- जांच कर रहे

    Publish Date: 18 May 2025, 10:00 AM (IST)Updated On: 18 May 2025, 11:24 AM (IST)Reading Time: 3 Minute Read
    Follow on Google News
    श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का रविवार 18 मई को किया गया PSLV-C61 मिशन असफल रहा। सुबह 5:59 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से PSLV-C61 रॉकेट के जरिए EOS-09 सैटेलाइट लॉन्च किया गया था। लॉन्च का पहला और दूसरा चरण सफल रहा, लेकिन तीसरे चरण में तकनीकी खामी सामने आई, जिसके चलते मिशन अधूरा रह गया।

    ISRO चीफ नारायणन ने दी जानकारी

    ISRO प्रमुख डॉ. वी. नारायणन ने प्रेस को बताया कि, "आज 101वें लॉन्च का प्रयास किया गया। PSLV-C61 का प्रदर्शन पहले और दूसरे चरण में सामान्य था। लेकिन तीसरे चरण में एक ऑब्जर्वेशन के दौरान गड़बड़ी आई और मिशन को आगे नहीं बढ़ाया जा सका। अब हम मिशन डेटा का विश्लेषण करेंगे और दोबारा प्रयास करेंगे।"

    क्या है EOS-09? क्यों खास था ये मिशन

    हाई-टेक निगरानी और रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट

    EOS-09 (Earth Observation Satellite-09) एक उन्नत निगरानी उपग्रह है जिसे ‘सी-बैंड सिंथेटिक अपर्चर रडार’ तकनीक से लैस किया गया है। यह हर मौसम और किसी भी समय (दिन-रात) पृथ्वी की सतह की हाई-रेजोल्यूशन तस्वीरें लेने में सक्षम है। इसका उद्देश्य रिमोट सेंसिंग डेटा प्रदान करना और सुरक्षा एजेंसियों को सटीक जानकारी उपलब्ध कराना था।

    सीमा सुरक्षा और आतंकी गतिविधियों पर निगरानी

    यह सैटेलाइट विशेष रूप से सीमा क्षेत्रों में घुसपैठ, आतंकवादी गतिविधियों और आपातकालीन हालात की निगरानी के लिए डिजाइन किया गया था। इसे पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा था।

    तकनीकी जानकारी और मिशन प्लान

    PSLV-C61 की यह थी 63वीं उड़ान

    • PSLV की कुल 63वीं उड़ान थी।
    • PSLV-XL कॉन्फिगरेशन के तहत 27वीं उड़ान थी।
    • EOS-09 की लंबाई 44.5 मीटर और वजन 321 टन है।
    • इसे सन सिंक्रोनस पोलर ऑर्बिट (SSPO) में स्थापित किया जाना था।
    • मिशन का कुल जीवनकाल 5 साल था।

    17 मिनट में होना था सैटेलाइट का ऑर्बिट में प्रवेश

    लॉन्च के 17 मिनट बाद EOS-09 को SSPO में स्थापित करने की योजना थी। इसके बाद ऑर्बिट चेंज थ्रस्टर्स (OCT) के जरिए सटीक ऊंचाई पर लाया जाना था। लेकिन तीसरे चरण में रॉकेट ने काम करना बंद कर दिया।

    डॉ. डब्ल्यू. सेल्वमूर्ति बोले- 'यह सैटेलाइट बहुत जरूरी था'

    भारतीय वैज्ञानिक डॉ. डब्ल्यू. सेल्वमूर्ति ने इस मिशन को भारत की निगरानी क्षमताओं के लिए अहम बताया। उन्होंने कहा, “EOS-09 सैटेलाइट सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, खेती और पर्यावरण की निगरानी जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम आता। यह हमारी सीमाओं पर निगरानी के लिए बेहद जरूरी था।”

    ISRO की नासा के साथ मिलकर 'निसार' लॉन्च की तैयारी

    ISRO अब नासा के साथ मिलकर 'NISAR' (NASA-ISRO Synthetic Aperture Radar) मिशन की तैयारी कर रहा है। यह सैटेलाइट पृथ्वी की सतह, इकोलॉजी और प्राकृतिक आपदाओं में बदलाव को ट्रैक करेगा। GSLV-F16 रॉकेट से इसे लॉन्च किया जाएगा।

    ISRO का इतिहास

    • ISRO की स्थापना 15 अगस्त 1969 को हुई थी।
    • इसका पहला सैटेलाइट ‘आर्यभट्ट’ 1975 में लॉन्च हुआ था।
    • भारत SLV-3 से 1980 में रोहिणी सैटेलाइट छोड़ने वाला पहला देश बना।
    • 2014 में भारत मंगल पर पहुंचने वाला पहला देश बना जिसने पहली बार में सफलता पाई।
    • अब तक ISRO 50 से अधिक विदेशी सैटेलाइट्स को लॉन्च कर चुका है।
    ये भी पढ़ें- न्यूयॉर्क में बड़ा हादसा : ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मेक्सिकन नौसेना का जहाज ‘कुआउतेमोक’, 19 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    3 दशकों से बॉलीवुड पर राज करती मधुर आवाज

    आज भी अलका याग्निक नंबर-1!3 दशकों से बॉलीवुड पर राज करती मधुर आवाज

    बाद में पैसा जमा कर देने से अपराध खत्म नहीं हो सकता

    High Court News : बाद में पैसा जमा कर देने से अपराध खत्म नहीं हो सकता

    गोमांस मामले में  NSA के तहत कार्रवाई, भोपाल में हालात तनावपूर्ण

    जमानत के बाद असलम चमड़ा फिर गिरफ्तार : गोमांस मामले में NSA के तहत कार्रवाई, भोपाल में हालात तनावपूर्ण

    सीएम मोहन यादव ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, बोले-हर पहलू की होगी एक्सपर्ट जांच

    Indore Fire Tragedy:सीएम मोहन यादव ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, बोले-हर पहलू की होगी एक्सपर्ट जांच

    अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया प्लान, अब तक 7000 से ज्यादा ठिकाने तबाह

    'ईरान पर आज रात सबसे बड़ा हमला...'अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया प्लान, अब तक 7000 से ज्यादा ठिकाने तबाह

    आदिवासी परंपरा की आड़ में दूसरी पत्नी को नहीं मिलेगा कोई भी हक

    High Court News :आदिवासी परंपरा की आड़ में दूसरी पत्नी को नहीं मिलेगा कोई भी हक

    धर्मांतरण कानून में कड़ी सजा, डिजिटल प्रलोभन भी अपराध घोषित

    CG News:धर्मांतरण कानून में कड़ी सजा, डिजिटल प्रलोभन भी अपराध घोषित

    नाथन एलिस पूरे टूर्नामेंट से बाहर, कौन हो सकता है रिप्लेसमेंट?

    चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका :नाथन एलिस पूरे टूर्नामेंट से बाहर, कौन हो सकता है रिप्लेसमेंट?

    आदिवासी महिला से ₹50 हजार लेते पकड़ा गया पटवारी

    छतरपुर:आदिवासी महिला से ₹50 हजार लेते पकड़ा गया पटवारी

     अमेरिका का बड़ा हमला, ईरान के 7 हजार ठिकानों को बनाया निशाना

    ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’: अमेरिका का बड़ा हमला, ईरान के 7 हजार ठिकानों को बनाया निशाना

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....