क्रिकेटखेल

IPL Auction 2023 : इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने सैम करन, पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ में खरीदा

कोच्चि में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मिनी ऑक्शन चल रहा है। IPL की नीलामी के इतिहास में इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा है। बता दें कि पहले वह चेन्नई की टीम में थे।वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16 करोड़ रुपए की बड़ी कीमत में अपने साथ जोड़ा है।

केन विलिमसन बिके

सबसे पहले केन विलियमसन के लिए बोली लगी है। विलियमस के लिए केवल गुजरात टाइटन्स ने बोली लगाई। विलियमसन को गुजरात ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए में खरीद लिया है।

हैरी ब्रूक को सनराइजर्स ने खरीदा

हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपए में खरीदा है। हैरी ब्रूक का बेस प्राइस महज 1.5 करोड़ रुपए था। ब्रूक के लिए राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच तगड़ी टक्कर देखने को मिली।

बेन मैकडरमोट ने वापस लिया नाम

ऑस्ट्रेलिया के बेन मैकडरमोट ने भी आईपीएल ऑक्शन से नाम वापस ले लिया है। इंग्लैंड के रेहान अहमद ने भी चंद घंटों पहले नाम वापस ले लिया था। होबार्ट हरिकेंस में मैक्डरमॉट के टीमेमेट क्रिस वोक्स, एलेक्स हेल्स और एविन लुईस जैसे प्लेयर पहले ही आईपीएल 2023 ऑक्शन से बाहर हो चुके थे।

मयंक को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा

मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ रुपए में सनराइजर्स ने खरीद लिया है। मयंक अग्रवाल को खरीदने के लिए पंजाब और सीएसके ने बोली लगाई।

ये खिलाड़ी अनसोल्ड रहे

शेरफेन रदरफोर्ड, रस्सी वैन डर डुसेन, पॉल स्टर्लिंग, श्रेयस गोपाल, अभिमन्यु ईश्वरन,कॉर्बिन बोश, सौरभ कुमार, अनमोलप्रीत सिंह, एल. चेतन, शुभम खजुरिया, रोहन कुन्नुमल, एडम जाम्पा, मुजीब उर रहमान, तबरेज शम्सी, अकील हुसैन, क्रिस जॉर्डन, एडम मिल्ने, कुसल मेंडिस, टॉम बेंटन अनसोल्ड रहे। विदेशी प्लेयर जिमी नीशम, वेन पार्नेल, मोहम्मद नबी, डेरिल मिचेल और दासुन शनाका भी अनसोल्ड रहे हैं।

बेस प्राइस पर बिके अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे को चेन्नई सुपरकिंग्स ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपए में खरीद लिया है।

सिकंदर रजा भी बिके

जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को पंजाब किंग्स ने 50 लाख रुपए में खरीदा है।

होल्डर को राज्सथान ने खरीदा

जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स ने 5.25 करोड़ रुपए में खरीदा है। जेसन होल्डर का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था।

कैमरन ग्रीन 17.50 करोड़ में बिके

कैमरन ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपए की कीमत में खरीद लिया है। ग्रीन आईपीएल नीलामी में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे क्रिकेटर हैं।

बेन स्टोक्स को चेन्नई ने खरीदा

बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। स्टोक्स का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। स्टोक्स को खरीदने के लिए राजस्थान, आरसीबी, लखनऊ की टीम भी रेस में रहीं।

निकोलस पूरन 16.25 करोड़ में बिके

निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा है। पूरन पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद का पार्ट थे।

क्लासेन को हैदराबाद ने खरीदा

हेनरिक क्लासेन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 5.25 करोड़ रुपए में खरीदा है। 1 करोड़ बेस प्राइस वाले क्लासेन को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर ने भी बोली लगाई।

जयदेव-टॉप्ली की भी खुली किस्मत

इंग्लैंड के रीस टॉप्ली को आरसीबी ने 1.90 करोड़ रुपए में खरीदा है। वहीं, जयदेव उनादकट 50 लाख रुपए में लखनऊ सुपर जायंट्स में गए।

फिल सॉल्ट को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

इंग्लैंड के फिल सॉल्ट को दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपए में खरीदा है। सॉल्ट का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था।

ईशांत को दिल्ली ने खरीदा

ईशांत शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपए में खरीदा है। ईशांत शर्मा फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। झाय रिचर्डसन को 1.5 करोड़ रुपए में मुंबई ने अपनी टीम में शामिल किया है।

आदिल-मार्कंडे भी बिके

स्पिन गेंदबाजों में आदिल राशिद को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा। जबकि, मयंक मार्कंडे 50 लाख रुपये में SRH के साथ ही गए हैं।

शेख रशीद को CSK ने खरीदा

शेख रशीद को चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख रुपए में खरीदा है। रशीद का बेस प्राइस 20 लाख ही था। वहीं दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले हिम्मत सिंह को कोई खरीदार नहीं मिला।

जम्मू के विवरांत बने करोड़पति

जम्मू-कश्मीर के विवरांत शर्मा करोड़पति बन गए हैं। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.60 करोड़ रुपए में खरीदा है। विवरांत को खरीदने के लिए केकेआर ने भी बोली लगाई थी। प्रियम गर्ग को कोई खरीदार नहीं मिला है।

निशांत सिद्धू को मिले 60 लाख

अंडर-19 के स्टार प्लेयर रहे निशांत सिद्धू को सीएसके ने 60 लाख रुपए में खरीदा है। निशांत का बेस प्राइस 20 लाख रुपए था और उनके लिए केकेआर ने भी बोली लगाई। शशांक सिंह, दिनेश बाना और सुमित कुमार को किसी ने नहीं खरीदा है।

अजहरुद्दीन नहीं बिके

उपेंद्र यादव को सनराइजर्स हैदराबाद ने 25 लाख रुपए में खरीदा है। वहीं मोहम्मद अजहरुद्दीन को कोई खरीदार नहीं मिला है।

वैभव अरोड़ा को कोलकाता ने खरीदा

वैभव अरोड़ा को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 60 लाख रुपए में खरीदा है। वहीं यश ठाकुर को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 45 लाख रुपये में अपने नाम किया। केएम आसिफ, मुज्तबा यूसुफ और लॉन्स मॉरिस को कोई खरीदार नहीं मिला है।

शिवम मावी को मिले 6 करोड़

गुजरात टाइटन्स ने 6 करोड़ रुपए में तेज गेंदबाज शिवम मावी को अपने पाले में किया। मावी का बेस प्राइस 40 लाख रुपए था। राजस्थान रॉयल्स, सीएसके और केकेआर ने भी मावी को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई।

मुकेश कुमार को मिले 5.5 करोड़

बंगाल के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में जोड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स ने मुकेश कुमार को खरीदने के लिए 5.5 करोड़ रुपए की सफल बोली लगाई। चिंतन गांधी, आई. नवीद और मुरुगन अश्विन को कोई खरीदार नहीं मिला।

श्रेयस गोपाल नहीं बिके

ऑलराउंडर श्रेयस गोपाल को कोई खरीदार नहीं मिला है। श्रेयस गोपाल का बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। इसके उलट हिमांशु शर्मा को आरसीबी ने 20 लाख रुपए में खरीद लिया। हालांकि एस. मिधुन अनसोल्ड रहे हैं।

जानें स्टार खिलाड़ियों का बेस प्राइस

2 करोड़ का बेस प्राइस

टॉम बैंटन, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, जैमि ओवर्टन, क्रेग ओवर्टन, आदिल रशीद, फिल सॉल्ट, बेन स्टोक्स, कैमरून ग्रीन, ट्वेविस हेड, क्रिस लिन, केन विलियमसन, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, रिले रॉसो, रस्सी वेन देर डुसे, जेसन होल्डर, निकोलस पूरन

1.5 करोड़ का बेस प्राइस

शॉन एबट, रिले मेरेडिथ, जे. रिचर्डसन, एडम जैम्पा, शाकिब अल हसन, हैरी ब्रूक, विल जैक्स, डेविड मलान, जेसन रॉय, शेफर्न रूदरफर्ड, नाथन कूल्टर नाइल

1 करोड़ का बेस प्राइस

मयंक अग्रवाल, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, मोइज़िज हेनरिक्स, एंड्रयू टाइ, जो रूट, ल्यूक वुड, मिचेल ब्रेसवेल, काइल जेमिसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डिरेल मिचेल, हेनरिक्स क्लासेन, तबरेज़ शम्सी, कुसल परेरा, रॉस्टन चेज़, रखीम कॉर्नवॉल, शाइ होप, डेविड वीसे

ये भी पढ़ें – Fifa World Cup 2022 final : अर्जेंटीना चैंपियन, फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में हराकर मेसी ने किया सपना पूरा

संबंधित खबरें...

Back to top button