इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय महिला उद्यमी सम्मेलन : मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा- सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध

रतलाम/भोपाल। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में मध्यप्रदेश एसोसिएशन ऑफ वूमेन इंटरप्रेन्योर द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला उद्यमी सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस वर्ष सम्मेलन की थीम “सीमा पार व्यवसाय” थी। इसमें रूस, इथोपिया, मालदीव, इजिप्ट, श्रीलंका और बैंकॉक जैसे देशों की महिला उद्यमियों ने इसमें सहभागिता की। मंत्री काश्यप ने महिला उद्यमियों को “मावे शाइन अवार्ड” से सम्मानित भी किया।

महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की पहल

मंत्री काश्यप ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। “लाड़ली बहना योजना” इसी उद्देश्य की एक कड़ी है। सरकार अब आबादी के बीच मल्टीस्टोरी कॉम्पलेक्स बनाने पर विचार कर रही है, जहां महिलाएं एकत्र होकर अपने उद्योगों को बढ़ावा दे सकें।

उद्यमिता में महिलाओं की भूमिका पर बल

मंत्री ने कहा कि भारत में महिलाओं की भागीदारी प्राचीन काल से है। खेती, सिलाई, बुनाई, कढ़ाई, गौपालन और दूध उत्पाद जैसे पारंपरिक कार्यों के साथ महिलाएं आज उद्योगों का संचालन भी कर रही हैं। एमएसएमई क्षेत्र में महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा 10% अतिरिक्त सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया है, जिससे उन्हें कुल 50% सब्सिडी का लाभ मिल रहा है।

महिला सशक्तिकरण के उदाहरण

मंत्री काश्यप ने रतलाम के अहिंसा ग्राम का उदाहरण देते हुए बताया कि यहां 100 परिवारों को आवासीय सुविधा के साथ-साथ दो बड़े हॉल उपलब्ध कराए गए, जिससे महिलाएं अगरबत्ती, पापड़, बड़ी और मसाले बनाकर 8-10 हजार रुपये मासिक आय अर्जित कर रही हैं। विदिशा में एक महिला उद्यमी ने बेसन और दाल मिल का अत्याधुनिक संयंत्र स्थापित किया है, जो उनके आत्मनिर्भरता की मिसाल है।

मंत्री काश्यप ने मध्यप्रदेश एसोसिएशन ऑफ वूमेन इंटरप्रेन्योर (मावे) की महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के कार्यों की प्रशंसा की और आशा जताई कि मावे नई महिला नेतृत्व तैयार करने और निवेश क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

संबंधित खबरें...

Back to top button