Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ट्रंप का तीसरी बार राष्ट्रपति बनने का संकेत, बोले- मैं मजाक नहीं कर रहा, संविधान बदलने पर विचार कर रहा 

Follow on Google News
ट्रंप का तीसरी बार राष्ट्रपति बनने का संकेत, बोले- मैं मजाक नहीं कर रहा, संविधान बदलने पर विचार कर रहा 
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि वह तीसरी बार राष्ट्रपति बनने पर विचार कर रहे हैं। साथ ही इसके लिए संविधान में बदलाव करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने यह साफ किया कि वो कोई मजाक नहीं कर रहे हैं। यह करने के कई संभावित तरीके मौजूद है। दरअसल, ट्रम्प का कार्यकाल 2029 में खत्म होगा। इसके साथ अमेरिकी संविधान के अनुसार, कोई भी व्यक्ति केवल दो बार राष्ट्रपति बन सकता है। ट्रंप पहले 2017-2021 तक राष्ट्रपति रहे और अब वह 2024 में दोबारा चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं। 

क्या संविधान में बदलाव संभव?

अमेरिकी संविधान में बदलाव करने के तरीके मौजूद है। संविधान में बदलाव के लिए अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों- सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में दो-तिहाई बहुमत से बिल पास कराना होगा। इसके अलावा, 50 में से 38 राज्यों की मंजूरी भी जरूरी होगी। हालांकि, रिपब्लिकन पार्टी के पास यह बहुमत फिलहाल नहीं है।

पुतिन की रणनीति अपना सकते हैं ट्रंप?

वहीं स्पेशलिस्ट का मानना है कि अगर ट्रंप तीसरा कार्यकाल नहीं ले पाते तो वे सत्ता में बने रहने के लिए वैकल्पिक रणनीति अपना सकते हैं। संभावना है कि वे 2028 में उपराष्ट्रपति बनकर किसी अन्य को राष्ट्रपति पद दिला सकते हैं, जैसा रूस में व्लादिमीर पुतिन ने किया था।

पहले भी उठ चुका है तीसरे कार्यकाल का मुद्दा

जनवरी 2024 में अमेरिकी संसद के निचले सदन में एक बिल पेश किया गया था, जिसमें ट्रंप को तीसरी बार राष्ट्रपति बनने की अनुमति देने का प्रस्ताव था। हालांकि, इस पर अभी कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है। 1951 में अमेरिका में 22वें संशोधन के तहत यह तय किया गया था कि कोई भी व्यक्ति केवल दो बार राष्ट्रपति बन सकता है। इससे पहले फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट चार बार राष्ट्रपति बन चुके थे, जिसके बाद यह कानून लागू किया गया था। ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र : पालघर में फ्लाईओवर से नीचे गिरा टैंकर, केरोसिन फैलने से लगी आग, हाईवे पर दो घंटे तक अफरा-तफरी
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts