इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

इंदौर में वृद्ध महिला के साथ ठगी : सोना दान करने के नाम पर आरोपियों ने दिखाई 500 के नोट की गड्डी, सोने की चूडियां लेकर हो गए फरार

हेमंत नागले, इंदौर। शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र में रहने वालीं 74 वर्षीय महिला के साथ अज्ञात आरोपियों द्वारा ठगी की गई है। वृद्ध महिला को आरोपियों द्वारा सोना दान करने की बात का झांसा दिया गया और सोना देने पर पैसे देने की बात कही गई। आरोपियों के बहकावे में आकर महिला ने अपने हाथ की सोने की चूडियां उतार कर बदमाशों को दे दी। बदमाश चूडियां लेकर फरार हो गए। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

थाना प्रभारी विजय नगर रविंद्र गुर्जर के अनुसार, स्कीम नंबर 74 में रहने वाली वृद्ध महिला पुष्पा पति सुभाष माड़गे उम्र 74 से मंगलवार देर शाम ठगी की गई। ने दो आरोपी इलाके में आए और वृद्ध महिला को सोना दान करने की बात कहते हुए उसे अपने झांसे में लिया। महिला अज्ञात आरोपियों के झांसे में आ गई और आरोपियों ने महिला के हाथ के सोने की चूड़ियां निकलवा कर एक कागज में रख लिए। आरोपियों ने महिला को 500 रुपए की गड्डी दिखाते हुए कहा कि यह रख लो और सोना हमें दे दो। महिला ने जैसे ही सोने की चूड़ियां निकालकर आरोपियों को दी। आरोपियों ने वृद्ध सोने की चूड़ियां ले ली और उसे पीछे मोड़ने के लिए कहा। जैसे ही महिला पीछे मुड़ी आरोपी मौके से फरार हो गए।

लालच में आ गई थी महिला

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने मुंह पर रुमाल बांध रखा था और दोनों ही महिला के फ्लैट पर पहुंचे थे। मंदिर में सोना दान करने की पूरी कहानी उन्होंने महिला के साथ रची और उसे ठगी का शिकार बना दिया। महिला 500 की गड्डी देखकर लालच में आ गई थी। क्योंकि वह लगभग 50 हजार से अधिक रुपए दिख रहे थे और चूड़ियां कम वजन की थी महिला लालच में आ गई और ठगों का शिकार बन गई।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button