राहुल गांधी का विदेश मंत्री जयशंकर पर हमला, कहा- भारत की विदेश नीति हो चुकी है ध्वस्त, पूछे तीखे सवाल

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के एक हालिया साक्षात्कार का हवाला देते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारत की विदेश नीति ध्वस्त हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने जयशंकर के एक विदेशी पत्रकार को दिए गए साक्षात्कार के कुछ अंश वाला वह वीडियो फिर से पोस्ट किया, जिसे कांग्रेस ने अपने ‘एक्स' हैंडल पर साझा किया।
कांग्रेस नेता ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से 3 सवाल पूछे। एक दिन पहले राहुल ने पीएम मोदी से भी ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर 3 सवाल पूछे थे।
जयशंकर से पूछे तीन सवाल
विदेश मंत्री जयशंकर डच ब्रॉडकास्टर NOS को इंटरव्यू दिया था। इसमें जयशंकर ने पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पर सवालों के जवाब दिए थे। जयशंकर की क्लिप पहले कांग्रेस ने अपने X हैंडल पर शेयर की थी, राहुल गांधी ने इसे री-पोस्ट किया। उन्होंने कहा, क्या ‘जेजे' (जयशंकर) बताएंगे...
- भारत को PAK के साथ क्यों जोड़ा गया है?
- पाकिस्तान की निंदा करने में एक भी देश ने हमारा समर्थन क्यों नहीं किया?
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत और पाकिस्तान के बीच ‘‘मध्यस्थता'' करने के लिए किसने कहा?'





















