अंतर्राष्ट्रीयअन्यखबरें ज़रा हटकेताजा खबरबॉलीवुडमनोरंजनलाइफस्टाइल

83 की उम्र में चौथी बार पिता बनेंगे हॉलीवुड एक्टर-प्रोड्यूसर अल पचीनो, 29 साल की गर्लफ्रेंड नूर अगले महीने देंगी संतान को जन्म

एंटरटेनमेंट डेस्क। हॉलीवुड के जाने-माने एक्टर और प्रॉड्यूसर अलफ्रेडो जेम्स अल पचीनो 83 साल की उम्र के चौथे बच्चे के पिता बनने जा रहे हैं। उनकी तरफ से ये गुड न्यूज उनके प्रतिनिधियों ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है। जानकारी के अनुसार बताया गया है कि अल पचीनों की 29 वर्षीय प्रेमिका नूर अलफल्लाह फिलहाल प्रेग्नेंट हैं और उन्हें आठ महीने का गर्भ है। अल पचीनो और नूर अल्फल्लाह के बारे में यह जानकारी सामने आई है कि वे दोनों अप्रैल 2022 से डेट कर रहे थे। इससे पहले अल पचीनो के दो बेटे और एक बेटी हैं।

चर्चा में रहे हैं नूर के सुपर रिच बुजुर्गों से रिलेशन

अल पचीनों और नूर को पहली बार एक आर्ट गैलरी की ओपनिंग में देखा गया था, जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आईं थीं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नूर के अल पचीनो से पहले भी कई उम्रदाज हाई प्रोफाइल और रिच बुजुर्गों को डेट कर चुकी हैं। 2017 में नूर का नाम 79 साल के माइक जैगर के साथ जुड़ा जबकि 2019 में 89 साल के क्लिंट ईस्टवूड के साथ भी उनका रिलेशनशिप चर्चाओं में रहा। हालांकि नूर ने बाद में इस रिश्ते को नकारते हुए बताया था कि क्लिंट महज उनके फैमिली फ्रैंड ही हैं।

54 साल है दोनों की उम्र में अंतर

अगर नूर अलफल्लाह  और अल पचीनो की उम्र के अंतर को देखा जाए तो दोनो के बीच 54 साल का डिफरेंस है, इस लिहाज से पचीनो अपनी गर्लफ्रेंड के पिता की उम्र से भी बड़े हैं। अल पचीनो ने ‘सेंट ऑफ वुमन’, ‘स्कारफेस, ‘सर्पिको’, ‘द डेविल्स एडवोकेट’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही अल पचीनों की ‘द गॉडफाद’र सीरीज ने दुनियाभर में उनके लाखों फैंस बनाए।

 

ये भी पढ़ें – सामूहिक विवाह सम्मेलन में दुल्हनों को बांटे कंडोम और गर्भनिरोधक टेबलेट; कांग्रेस ने बताया शर्मनाक, शेयर किया VIDEO

संबंधित खबरें...

Back to top button