हिसार की यूट्यूबर निकली पाक एजेंट, पहलगाम हमले से पहले गई थी पाकिस्तान, पुलिस पूछताछ में कबूला सच

यूट्यूब वीडियो से खुली पोल
ज्योति की पोल उसके खुद के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो से खुली। वह पाकिस्तान की राजधानी में स्थित पाकिस्तानी दूतावास की इफ्तार पार्टी में 23 मार्च 2023 को शामिल हुई थी, जिसमें पाकिस्तानी राजनयिक दानिश ने न केवल उसका गर्मजोशी से स्वागत किया, बल्कि उसे अपनी पत्नी और अन्य अधिकारियों से भी मिलवाया। वीडियो में ज्योति पाकिस्तानी मेहमाननवाजी की तारीफ करते हुए दिख रही है। इसी दानिश को भारत सरकार ने 13 मई को अवांछित व्यक्ति घोषित कर देश से बाहर कर दिया था।
खर्च आमदनी से कई गुना ज्यादा
हिसार पुलिस ने बताया कि ज्योति की कमाई की तुलना में उसका लाइफस्टाइल और खर्च काफी अधिक था। उसके बैंक खातों, मोबाइल फोन और लैपटॉप की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि उसे पाकिस्तानी एजेंसियों से फंडिंग मिलती थी। ज्योति की गतिविधियों को लेकर केंद्रीय एजेंसियों से इनपुट मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
पुरी की यूट्यूबर प्रियंका से जुड़ाव
जांच में यह भी सामने आया कि ज्योति का संपर्क ओडिशा की यूट्यूबर प्रियंका सेनापति से था। सितंबर 2024 में वह पुरी जाकर प्रियंका से मिली थी। प्रियंका के परिवार ने बताया कि दोनों की जान-पहचान यूट्यूब के जरिए हुई थी। पुलिस ने प्रियंका के घर जाकर पूछताछ की है और उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी निगरानी की जा रही है।
ये भी पढ़ें- मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, BSP में नंबर-2 की पोजिशन, 16 महीने में तीसरी बार वापसी












