इंदौर में 8 महीने के मासूम का अपहरण, CCTV फुटेज से महिला आरोपी गिरफ्तार, बच्चा सकुशल बरामद

इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र के गौरी नगर इलाके से गुरुवार सुबह एक 8 महीने के बच्चे के अपहरण की सनसनीखेज घटना सामने आई। बच्चा घर से गायब हुआ और पूरा मामला पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, लेकिन पुलिस की सक्रियता से महज चार घंटे के भीतर बच्चा बरामद कर लिया गया और महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
क्या है मामला ?
जानकारी के अनुसार, गौरी नगर निवासी संतोष सेन का 8 महीने का बेटा नकुल गुरुवार सुबह घर में सो रहा था। मां घरेलू कामों में व्यस्त थी और बड़ा भाई मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात महिला घर में झांकती है, मौके का फायदा उठाकर वह चुपचाप बच्चे को उठाकर ले जाती है। कुछ देर बाद जब बड़े भाई ने मां से कहा, "मां... भय्यू को ले गई", तो परिजन हड़बड़ा गए। घर से बाहर निकल कर देखा तो बच्चा गायब था। परिजनों ने तुरंत हीरानगर पुलिस को सूचना दी।





















