अंतर्राष्ट्रीयताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

हज कमेटी के खिलाफ प्रदर्शन, भोपाल के हर हज यात्री से वसूलेंगे 3 लाख 72 हजार रुपए जबकि मुंबई से लगेंगे केवल 3 लाख 4 हज़ार रुपए, 775 किमी दूरी के चुकाएंगे 67 हज़ार रुपए एक्सट्रा

भोपाल । हज के मुकद्दस सफर का जल्द ही आगाज होने जा रहा है, लेकिन यात्रा पर जाने की तैयारियों में जुटे जायरीन ऑल इंडिया हज कमेटी से खासे परेशान हैं। हज कमेटी  ने इन हज यात्रियों को पैसों के फेर में उलझा रखा है। उम्मीद से अधिक पैसे लिए जाने और हज पर खर्च के लिए 21 सौ रियाल नहीं देने से हज यात्री खफा हैं। इन हज यात्रियों ने राजधानी  के कबाड़खाना स्थित एक निजी अस्पताल के सामने हज कमेटी ऑफ इंडिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इन सभी ने बैनर और पोस्टरों के साथ विरोध दर्ज करते हुए इस राशि को तत्काल कम करने की मांग की है।

यह है सेंट्रल हज कमेटी का सर्कुलर

हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी किए गए सर्कुलर के मुताबिक भोपाल से हज पर रवाना होने वाले प्रत्येक यात्री से किराए के रूप में 3 लाख 72 हजार रुपए वसूले जाएंगे, जबकि मुंबई से जाने वाले मुसाफिर केवल  3 लाख 4 हज़ार रुपए ही किराए के रूप में चुकाएंगे। भोपाल से मुंबई की दूरी केवल  775 किलो मीटर है। ऐसे में हज यात्रियों का आरोप है कि इतनी दूरी के लिए भोपाल के जायरीनों को 67 हज़ार रुपए अधिक देने होंगे। ये राशि सभी को दो किस्तों में चुकानी है।

जानिए किस शहर से लगेगा कितना किराया

शहर का नाम कुल राशि पहली किस्त दूसरी किस्त
अहमदाबाद 3,72,824 2,51,800 1,21,024
औरंगाबाद 3,92,738 2,51,800 1,40,938
बैंगलुरु 3,03,921 2,51,800 52,121
भोपाल 3,72,815 2,51,800 1,21,015
दिल्ली 3,44,867 2,51,800 93,067
मुंबई 3,04,843 2,51,800 53,043
चैन्नई 3,45,679 2,51,800 93,879
हैदराबाद 3,05,173 2,51,800 53,373
कोलकाता 3,76,339 2,51,800 1,24,539
इंदौर 3,57,805 2,51,800 1,06,005

 

खर्च के लिए मिलने वाली राशि भी बंद

इससे पहले हज पर जाने वालों को 21 सौ रियाल दिए जाते थे, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 45 हजार रुपए होते हैं। यह रकम स्थानीय खर्चों के लिए दी जाती थी। हज कमेटी ऑफ इंडिया के फरमान से परेशान शाहिद अली ने बताया कि इसके खिलाफ सभी हज यात्रियों ने एकजुट होकर राशि कम करने की गुहार लगाई है। हज कमेटी पर इन यात्रियों ने ये भी आरोप लगाया है कि कुर्रा(ड्रॉ) के दौरान भी उन्हें इस बात की जानकारी नहीं दी गई थी कि भोपाल और मुंबई एंबार्केशन पॉइंट में राशि का इतना जायादा अंतर आएगा। शाहिद का कहना है कि यदि ये जानकारी पहले दे दी जाती तो वे भोपाल के बजाय सीधे मुंबई से ही हज पर जाने के लिए आवेदन करते। इन सभी प्रदर्शन करने वालों ने स्टेट हज कमेटी के चेयरमैन और सीईओ से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग उठाई है।

ये भी पढ़ें – #The Kerala Story का क्रेज, हाथों में तिरंगा लेकर और केसरिया साफा बांधकर पिक्चर देखने पहुंचीं युवतियां, थिएटर के बाहर लगे बंदे मातरम् के नारे

संबंधित खबरें...

Back to top button