भोपाल। तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का आज निधन हो गया। हादसे के 7 दिन बाद वे जिंदगी से जंग हार गए। वरुण के पिता रिटायर्ड कर्नल केपी सिंह भोपाल के एयरपोर्ट रोड स्थित सन सिटी कॉलोनी में रहते हैं, जो मुंबई रवाना हो गए।
ये भी पढ़ें: कुन्नूर हेलीकॉप्टर क्रैश में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन
भोपाल में रहता है परिवार
जानकारी के अनुसार, वरुण सिंह का परिवार एयरपोर्ट रोड पर सन सिटी कॉलोनी में रहता है। भोपाल में पिता केपी सिंह अपनी पत्नी उमा सिंह के साथ रहते हैं। वरुण सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ वेलिंग्टन में रहते थे। उनके छोटे भाई तनुज नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर हैं। बता दें कि वर्तमान में मां उन्हीं के साथ रह रही हैं।
अंतिम संस्कार को लेकर नहीं है जानकारी
ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह यूपी के देवरिया जिले के गांव कन्हौली के रहने वाले थे। उनके पिता भोपाल में रहते हैं। इसके चलते अभी तय नहीं हो पाया है कि उनका अंतिम संस्कार भोपाल में होगा या देवरिया में। जिला प्रशासन और पुलिस के पास अभी अंतिम संस्कार के संबंध में कोई जानकारी भी नहीं आई है।
वरुण हमेशा बच्चों में साहस भरते थे: पड़ोसी
वरुण सिंह के पड़ोसी अनिल मूलचंदानी ने बताया, वरुण को भोपाल काफी पसंद था। अक्सर छुट्टी में वे भोपाल आते थे। वे बच्चों को योद्धाओं की कहानियां सुनाते थे। वरुण हमेशा बच्चों में साहस भरते थे। साथ ही लड़कियों को प्रोत्साहित करते थे। वहीं कर्नल महेंद्र त्यागी बोले- वरुण सिंह के जाने से हम सभी शोक संतप्त है। वे पराक्रमी थे, लेकिन हमें छोड़कर चले गए। वरुण के पिता मेरे अच्छे दोस्त हैं।
वरुण सिंह की उपलब्धियां
- वरुण सिंह साल 2021 में शौर्य चक्र से सम्मानित हुए थे।
- तेजस में अचानक खराबी आने के बाद कराई थी सेफ लैंडिंग।
- वरुण सिंह का साल 2002 में NDA में सेलेक्शन हुआ और साल 2017 में विंग कमांडर बने थे।
तमिलनाडु में हेलिकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत जी के साथ घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के रूप में आज राष्ट्र ने अपने वीर सपूत को खो दिया।
उन्होंने सदैव गर्व, वीरता, प्रोफेशनलिज़म व समर्पण के साथ मां भारती की सेवा की। उनके सेवा और समर्पण को कभी भुलाया न जा सकेगा। ॐ शांति! pic.twitter.com/AFJZj0H2sL
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 15, 2021
सीएम शिवराज ने दी श्रद्धांजलि
मप्र के सीएम शिवराज ने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को श्रद्धांजलि दी। बोले- तमिलनाडु में हेलिकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत जी के साथ घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के रूप में आज राष्ट्र ने अपने वीर सपूत को खो दिया। उन्होंने सदैव गर्व, वीरता, प्रोफेशनलिज़म व समर्पण के साथ मां भारती की सेवा की। उनके सेवा और समर्पण को कभी भुलाया न जा सकेगा। ॐ शांति!
इस हेलीकॉप्टर हादसे में अकेले कैप्टन वरुण सिंह ही थे, जो अब तक जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। शौर्य चक्र से सम्मानित कैप्टन ने जीवन का हर क्षण एक योद्धा की तरह व्यतीत किया और अंतिम क्षण को भी उन्होंने एक योद्धा की भांति जिया। वे सदैव देश की स्मृतियों में रहेंगे। विनम्र श्रद्धांजलि!
कुन्नूर में दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर हादसे में घायल हुए माँ भारती के वीर सपूत, देवरिया निवासी, शौर्य चक्र से सम्मानित ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जी का निधन अत्यंत दु:खद है।
विनम्र श्रद्धांजलि!
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
ॐ शांति!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 15, 2021
सीएम योगी ने जताया दुख
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर जताया दुख। बोले- कुन्नूर में दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर हादसे में घायल हुए माँ भारती के वीर सपूत, देवरिया निवासी, शौर्य चक्र से सम्मानित ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जी का निधन अत्यंत दु:खद है। विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ॐ शांति!
ये भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक ने शिव भक्ति करने पर की राक्षसों से तुलना, गृह मंत्री बोले- कमलनाथ भी गए थे केदारनाथ