इंदौरमध्य प्रदेश

RSS नेता गोपाल येवतीकर का निधन, CM शिवराज ने उज्जैन पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) के नेता गोपाल येवतीकर का बुधवार सुबह निधन हो गया। गोपाल येवतीकर के निधन से मध्य प्रदेश में शोक की लहर फैल गई। RSS के वरिष्ठ प्रचारक, वनवासी कल्याण आश्रम, राष्ट्रीय सिख संगत पंजाब विभिन्न दायित्व पर रहे गोपाल येवतीकर का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सूचना मिलने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन स्थित संघ कार्यालय पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

गोपालजी व्यक्ति नहीं विचार थे : सीएम

वरिष्ठ प्रचारक के निधन की सूचना मिलने के बाद सीएम शिवराज बुधवार को उज्जैन पहुंचे। संघ कार्यालय में वरिष्ठ प्रचारक को श्रद्धांजलि अर्पित की, सीएम ने कहा- गोपालजी व्यक्ति नहीं विचार थे… संस्था थे…, प्रेरणा थे। उन्होने स्वंय पूरा जीवन भारत माता की सेवा में समर्पित कर दिया। हमारे जैसे स्वंय सेवक भी उनके हाथों तैयार हुए। बचपन से भोपाल में वो हमारे विभाग प्रचारक थे, तब मैं उनके संपर्क में आया था। गोपालजी का जीवन और उनके आदर्श काम करने की प्रेरणा बने।


वीडी शर्मा ने भी व्यक्त किया शोक

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Dharma) ने भी वरिष्ठ प्रचारक गोपाल येवतीकर के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, वनवासी कल्याण आश्रम, राष्ट्रीय सिख संगत पंजाब आदि विभिन्न सेवाभावी संगठनों में विभिन्न दायित्व पर रहे वरिष्ठ प्रचारक आदरणीय श्री गोपाल जी येवतीकर के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

श्रद्धेय येवतीकर जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन मां भारती की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनका कृतित्व और व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरणा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में विश्रांति दें व शोकमय परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करें। ॐ शांति।

अंतिम यात्रा दोपहर दो बजे निकलेगी

गोपाल येवतीकर की अंतिम यात्रा बुधवार को दोपहर 2 बजे संघ कार्यालय आराधना, देवास गेट उज्जैन से चक्रतीर्थ मुक्तिधाम के लिए निकलेगी। संघ कार्यालय पर बड़ी संख्या में संघ के कार्यकर्ता और भाजपा से जुड़े पदाधिकारी, नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button