अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

फ्रांस : आल्प्स क्षेत्र में बच्चों पर चाकू से हमला, 8 बच्चों समेत कई घायल

पेरिस। फ्रांस में आल्प्स क्षेत्र के एक शहर में गुरुवार को एक हमलावर द्वारा चाकू से किए गए। हमले में 8 बच्चे समेत कई लोग घायल हो गए हैं। जिनमें से कुछ लोगों को गंभीर चोट आई है। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। गृह मंत्री गेराल्ड डारमेनिन ने कहा कि हमले की यह घटना एनेंसी शहर में हुई।

बढ़ सकती है घायलों की संख्या!

गृह मंत्री गेराल्ड डारमेनिन ने एक ट्वीट में कहा कि पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि एनेंसी में, एक मैदान में एक सशस्त्र व्यक्ति द्वारा चाकू से किए गए। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि हमले में 8 बच्चों समेत कई लोग घायल हुए हैं। नेशनल पुलिस ने बताया कि घायलों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि पूर्ण विवरण अभी नहीं मिल पाया है।

संसद की कार्यवाही में रखा मौन

स्थानीय सांसद एंटनी आरमंड ने ट्विटर पर कहा कि बच्चों पर खेल के मैदान में हमला किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना को लेकर पेरिस में सांसदों ने संसद की कार्यवाही के बीच में एक मिनट का मौन रखा।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान : पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कराने वाले वकील की गोली मारकर हत्या, शार को लगी थीं 16 गोलियां

संबंधित खबरें...

Back to top button