
भोपाल। कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व मंत्री आरिफ अकील (Arif Aqueel) की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद रविवार को आनन-फानन में उन्हें के अपोलो सेज हॉस्पिटल में में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि पूर्व मंत्री की स्थिति गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर्स ने नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा है। बता दें कि आरिफ अकील भोपाल उत्तर विधानसभा से 6 बार विधायक रहे हैं।
पिछले साल हुई थी हार्ट सर्जरी
आरिफ अकील की लंबे समय से तबीयत खराब चल रही है। पिछले साल ही पूर्व मंत्री की पिछले साल हार्ट सर्जरी हुई थी। डॉक्टरों की जांच में उनके हार्ट में ब्लॉकेज पाए गए थे। गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में उनके हार्ट की सर्जरी हुई थी।
2023 में बेटे को दिलाया टिकट
आरिफ अकील ने बीमार रहने के चलते उन्होंने चुनाव मैदान में उतरने से इंकार कर दिया था। 2023 में अपनी जगह अपने बेटे आतिफ अकील को कांग्रेस ने भोपाल उत्तर से उम्मीदवार बनाया। आतिफ अकील भोपाल उत्तर से कांग्रेस विधायक हैं। आरिफ अकील भोपाल उत्तर विधानसभा से 6 बार विधायक रहे हैं। साथ ही दो बार मंत्री भी रह चुके हैं।