Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

BUDGET 2025 : 8वें बजट के लि‍ए वित्त मंत्री का खास लुक, निर्मला सीतारमण ने पहनी बिहार की प्रसिद्ध मधुबनी साड़ी; देखें 8 बजट के 8 अलग अंदाज

Follow on Google News
BUDGET 2025 : 8वें बजट के लि‍ए वित्त मंत्री का खास लुक, निर्मला सीतारमण ने पहनी बिहार की प्रसिद्ध मधुबनी साड़ी; देखें 8 बजट के 8 अलग अंदाज

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी 1 फरवरी को अपना आठवां बजट पेश किया। ये मोदी 3.0 का पहला पूर्ण बजट था। साल 2019 से लेकर अब तक अपने बजट भाषण में उन्होंने कभी लाल, पीली, नीली तो कभी कत्थई कलर की साड़ी पहनी है। प्रत्येक वर्ष वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का इस खास दिन के लिए लुक अलग होता है। उन्होंने बजट प्रस्तुतियों में अपने साड़ी चयन के माध्यम से भारतीय हस्तशिल्प और परंपराओं को खूबसूरती से प्रदर्शित किया है। इस बार भी बजट से उनका लुक सामने आया है। इस बार भी वित्त मंत्री का लुक बेहद खास रहा। अपने आठवें बजट के लिए वित्त मंत्री ने सुनहरे बॉर्डर वाली सफेद साड़ी कैरी की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पहनावे में सरकार के बिहार फोकस की झलक भी दिखाई दी। [caption id="attachment_150161" align="aligncenter" width="600"] फोटो – बजट 2024[/caption]

2025 बजट में निर्मला सीतारमण का लुक

बजट 2025 पेश करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सुनहरे काम वाली एक ऑफ व्हाइट साड़ी चुनी। इसे उन्होंने शॉल और लाल ब्लाउज के साथ पेयर किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मधुबनी कला और पद्म पुरस्कार विजेता दुलारी देवी के कौशल को सम्मान देने के लिए साड़ी पहनी। दुलारी देवी 2021 पद्म श्री पुरस्कार विजेता हैं। जब वित्त मंत्री ने मिथिला आर्ट इंस्टीट्यूट में क्रेडिट आउटरीच गतिविधि के लिए मधुबनी का दौरा किया, तो उन्होंने दुलारी देवी से मुलाकात की और बिहार में मधुबनी कला पर सौहार्दपूर्ण विचारों का आदान-प्रदान किया। दुलारी देवी ने साड़ी पेश की थी और वित्त मंत्री से इसे बजट के दिन पहनने के लिए कहा था। [caption id="" align="aligncenter" width="600"] फोटो – बजट 2024[/caption]

7वीं बजट में निर्मला सीतारमण का लुक

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई 2024 को लगातार सातवीं बार बजट पेश किया। उनका साड़ी लुक बेहद एलिगेंट और सिंपल नजर आया। उनकी साड़ी का कलर ऑफ व्हाइट और डार्क पिंक था। साड़ी का बॉर्डर पिंक और गोल्डन रंग का था और ब्लाउज भी पिंक कलर का था। इस हैंडलूम साड़ी के आंचल पर गोल्डन जरी का काम भी किया गया था। गुलाबी और सफेद रंग संयोजन और मासूमियत का रंग माना जाता है।

[caption id="attachment_104872" align="aligncenter" width="600"]                    फोटो – बजट 2024[/caption]

2024 का लुक

1 फरवरी 2024 को वित्त मंत्री नीले रंग की साड़ी पहनकर संसद में पहुंची हैं। इस साड़ी पर आइवरी रंग का प्रिंट है। देखने में ये बेहद खूबसूरत लग रही है। उन्होंने अपने गले में एक चेन भी पहनी है। भारतीय धर्म शास्त्रों में नीला रंग बल और वीरता का प्रतीक माना जाता है। इसे सकारात्मकता और आत्मविश्वास के साथ अधिकार का प्रतीक भी माना जाता है।

फोटो – बजट 2023

2023 का लुक भी था खास

साल 2023 में मंदी और महंगाई के बीच वित्त मंत्री ने 2023 का बजट पेश किया था। इसके लिए उन्होंने सुर्ख लाल रंग की संबलपुरी साड़ी को चुना था। उनकी इस साड़ी में पारंपरिक टेम्पल बॉर्डर बना था। लाल रंग की इस साड़ी में काली बॉर्डर पट्टी दी गई थी, जिसमें जटिल सुनहरा काम हुआ था। पारंपरिक रूप से कढ़ाई शिल्प के लिए कसूती को जीआई (GI Tag) भी मिल चुका है। इस कढ़ाई को धारवाड़ क्षेत्र के लिए अनोखा माना जाता है। वित्त मंत्री की इस साड़ी पर रथ, मोर और कमल का काम किया गया था।

फोटो – बजट 2022

2022 में मरून रंग की साड़ी

केंद्रीय बजट 2022 के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लुक बेहद खास था। इस दिन वह हथकरघा से बुनाई की हुई साड़ी में संसद पहुंच थी। वित्त मंत्री ने इस दिन गहरे मरून रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें चांदी के धागों का वर्क था।इस साड़ी का नाम बोमकाई है, इसे मुख्य रूप से भारत के पूर्वी राज्य ओडिशा में बनाया जाता है।

फोटो – बजट 2021

2021 का लुक

2021 के आम बजट के दौरान वित्त मंत्री ने लाल और ऑफ व्हाइट सिल्क पोचमपल्ली साड़ी में नजर आईं थीं। इस साड़ी के साथ उन्होंने प्लेन रेड कलर का ब्लाउज पहना था। साड़ी की खासियत इसके बॉर्डर में थी, उनकी इस साड़ी पर ऑफ व्हाइट डिटेलिंग और गोल्डन बॉर्डर दिया हुआ था। ये साड़ियां तेलंगाना के यादाद्री भुवनगिरी जिले में तैयार की जाती हैं।

फोटो – बजट 2020

2020 का लुक

वित्त मंत्री ने साल 2020 में संसद में बजट पेश करने के लिए पीले रंग की कांजीवरम साड़ी का चुनाव किया था। साड़ी पर गोल्डन किनारी बनी थी। इस दिन उन्होंने रेशम की सुनहरी पीली साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पहना था। पीले रंग को अक्सर भारतीय समृद्धि के साथ जोड़कर देखते हैं इसलिए बजट के दिन पीला रंग अपने आप में खास महत्व रखता है।

फोटो – बजट 2019

2019 में चमकदार गुलाबी साड़ी

2019 में निर्मला सीतारमण ने अपने कार्यकाल में पहला बजट पेश किया था। इसकी प्रस्तुति के लिए उन्होंने चमकदार गुलाबी साड़ी पहनी थी, जिसमें गोल्डन कलर का बॉर्डर था। इस साड़ी का नाम मंगलगिरी है। साल 2019 के बजट में उन्होंने ब्रीफकेस को बही खाते के साथ रिप्लेस किया था। इसके साथ ही उन्होंने बजट को रेशमी लाल कपड़े में लपेटा था, जिसके ऊपर राष्ट्रीय प्रतीक उभरा हुआ था। ये भी पढ़ें- Budget 2024 : बजट के लिए वित्त मंत्री ने चुना बेहद खास लुक, निर्मला सीतारमण पहनी खास साड़ी, व्हाइट-पिंक गोल्ड बॉर्डर में दिया ये संदेश

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts