बार-बार प्यास लगना हो सकता है बीमारी का संकेत! हो जाएं सावधान... जानें क्या कहता है आपका शरीर

गर्मियों में ज्यादा प्यास लगना आम बात है, लेकिन अगर हर थोड़ी देर में गला सूख जाए या पानी पीने के बाद भी प्यास न बुझे, तो इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है। यह कुछ गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है।
- डायबिटीज – शुगर लेवल बढ़ने पर लगती है ज़्यादा प्यास
- डिहाइड्रेशन – शरीर में पानी की कमी
- हाई सोडियम लेवल – ज्यादा नमक खाने से भी बढ़ती है प्यास
- बुखार या इंफेक्शन – शरीर की गर्मी बढ़ने पर प्यास भी बढ़ती है
- नींद की कमी या तनाव – मानसिक थकान भी बन सकती है वजह
- डायबिटीज इंसिपिडस – एक अलग लेकिन गंभीर कारण
क्या करें अगर बार-बार प्यास लगे?
- दिनभर खूब पानी पिएं
- मीठे और नमकीन से परहेज़ करें
- नींद पूरी लें और तनाव से दूर रहें
- ज़रूरत पड़ने पर ब्लड शुगर और मेडिकल जांच जरूर करवाएं











