ईद पर कैदियों से नहीं मिल पाएंगे परिजन, भोपाल सेंट्रल जेल प्रबंधन का फैसला, जेल के बाहर लगाया नोटिस

भोपाल। इस साल ईद के मौके पर जेल में बंद कैदी अपने परिजनों से खुली मुलाकात नहीं कर सकेंगे। भोपाल सेंट्रल जेल प्रबंधन ने निर्माण कार्य का हवाला देते हुए यह फैसला लिया है। जेल के बाहर इस संबंध में एक नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है।
हर साल मिलते थे परिजन, इस बार रोक
हर साल ईद और राखी के मौके पर कैदियों को खुली मुलाकात की इजाजत दी जाती थी। लेकिन इस बार जेल प्रशासन ने सुरक्षा और निर्माण कार्य का हवाला देते हुए खुली मुलाकात पर रोक लगा दी है। हालांकि, सामान्य मुलाकात जारी रहेगी और कैदी अपने परिजनों से टेलीफोन पर बातचीत कर सकेंगे। कैदियों से मिलने आने वाले परिजनों में इस फैसले को लेकर निराशा है।





















