दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके, म्यांमार में था केंद्र; 7.2 रही तीव्रता; लोगों में दहशत

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में शुक्रवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। झटके इतने मजबूत थे कि लोग डर के मारे घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। रुक-रुककर झटके महसूस किए जाने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
म्यांमार में था भूकंप का केंद्र
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र म्यांमार में था, जहां इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.2 मापी गई। भूकंप के कारण भारत के कई हिस्सों में भी धरती हिल गई। झटके दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी महसूस किए गए।लोगों में मची अफरातफरी
भूकंप के झटके महसूस होते ही दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में लोग अपने घरों और ऑफिस से बाहर निकल आए। कई इलाकों में ऊंची इमारतों में कंपन महसूस की गई, जिससे लोग घबरा गए। हालांकि, अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।भूकंप के झटकों से क्या करें?
- भूकंप के दौरान इमारत से बाहर निकलकर खुले स्थान पर जाएं।
- अगर बाहर न जा सकें तो मजबूत फर्नीचर के नीचे शरण लें।
- लिफ्ट का इस्तेमाल न करें और बिजली के खंभों से दूर रहें।
- अफवाहों पर ध्यान न दें और सतर्क रहें।





















