ग्वालियरताजा खबरमध्य प्रदेश

कूनो से फिर आई बुरी खबर, नामीबिया से आए चीता शौर्य की मौत, अब तक 10 चीतों की गई जान

श्योपुर। कूनो नेशनल पार्क में चीतों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच नामीबिया से लाए गए चीता शौर्य की मौत हो गई। चीतों की मॉनिटरिंग कर टीम ने मंगलवार सुबह 11 बजे जब उसे देखा तो वह अचेत मिला और कमजोर दिख रहा था। टीम ने उसे सीपीआर दिया तो उसकी हालत में कुछ सुधार आया। लेकिन, दोपहर में करीब 3.17 बजे उसने दम तोड़ दिया। अब तक 10 चीतों की मौत हो चुकी है।

अब तक 7 चीते और तीन शावक की मौत

कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से लाए गए कुल 20 चीतों को लगाया गया था। पार्क में अब तक शावक और चीतों को मिलाकर यह 10वीं मौत है। इनमें 7 चीते और 3 शावक है। नामीबिया से लाया गया चीता शौर्य अपने सगे भाई गौरव के साथ आया था।

पोस्टमार्टम के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा

वन विभाग के एपीसीसीएफ और डायरेक्टर लॉयन प्रोजेक्ट के हवाले से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे नामीबिया से आया चीता अचेत अवस्था में मिला था। मॉनिटरिंग टीम तत्काल हरकत में आई। उसे ट्रैंकुलाइज किया गया। कुछ देर के लिए तो उसे होश आया, लेकिन कमजोरी बहुत अधिक थी। रिवाइवल के बाद भी कुछ जटिलताएं उभर आई और उसने सीपीआर को रिस्पॉन्ड करना बंद कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

जानें कब-कब हुई मौतें

  • सबसे पहले 27 मार्च 2023 को मादा चीता साशा की मौत हुई थी। साशा की मौत किडनी इन्फेक्शन से हुई।
  • 23 अप्रैल 2023 को साउथ अफ्रीका से लाए गए नर चीता उदय की मौत हुई थी।
  • 9 मई 2023 को मादा चीता दक्षा की मेटिंग के दौरान मौत हो गई थी। दक्षा को दक्षिण अफ्रीका से कूनो लाया गया था।
  • 23 मई 2023 को मादा चीता ज्वाला के एक शावक की मौत हो गई।
  • 25 मई 2023 को मादा चीता ज्वाला के दो और शावकों ने दम तोड़ दिया था।
  • 11 जुलाई 2023 को एक और चीते तेजस की मौत हो गई।
  • 14 जुलाई 2023 को चीते सूरज की मौत हो गई।
  • 2 अगस्त 2023 को मादा चीता तिब्लिसी (धात्री) की मौत हो गई।
  • 16 जनवरी को नामीबिया से लाया गया चीता शौर्य की मौत हो गई।

नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए चीते

भारत में चीतों की आबादी को फिर से बसाने के लिए 8 चीतों को नामीबिया से कूनो नेशनल पार्क लाया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 17 सितंबर को इन्हे विशेष बाड़ों में छोड़ा। इनमें 5 मादा और 3 नर चीते शामिल थे। इस साल 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते (7 नर और 5 मादा) कूनो नेशनल पार्क में लाए गए थे। इससे पहले भारत में चीतों को 1952 में विलुप्त घोषित कर दिया गया था।

ये हुईं बड़ी चूक

  • चीतों को मैदानी जंगल में रहने की आदत है। घने जंगलों में उसे शिकार करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इलाके में चीतों के साथ तेंदुए और बाघों की मौजूदगी परेशानी का विषय है।
  • तेंदुआ घात लगाकर शिकार करने का आदी है और बारिश के बाद जंगल में चीता को तेंदुए से इलाके के वर्चस्व की लड़ाई में बचना टेढ़ी खीर साबित होगा।
  • सैलानियों को चीता दिखाने और लोकल शिकारियों से बचाने के लिए चीता मित्रों को तैयार किया गया। उन्हें चीता दिखाने के लिए विशेष ट्रेनिंग ही नहीं दी गई है।
  • प्रोजेक्ट को लीड कर रहे वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट एसएस झाला ने नामीबिया से चीतों को लाते वक्त ही अथॉरिटी को मेल किया था कि कुछ चीते वाइल्ड ना होकर कैप्टीविटी के हैं, जिनका सर्वाइवल रेट बहुत कम होगा।
  • चीता प्रोजेक्ट में शामिल वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट झाला के बाद सीसीएफ जसवीर सिंह चौहान दोनों को ही हटा दिया गया।

ये भी पढ़ें- जंगल में म्याऊं-म्याऊं… कूनो पालपुर में गूंजी चीता शावकों की किलकारी, आशा ने दिया तीन शावकों को जन्म

संबंधित खबरें...

Back to top button