Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कोरोना के नए वैरिएंट का कहर : देश में फिर बढ़ने लगे केस, 24 घंटे में दो मौतें; 27 नए केस मिले, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 363

कोरोना के नए वैरिएंट का कहर : देश में फिर बढ़ने लगे केस, 24 घंटे में दो मौतें; 27 नए केस मिले, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 363
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस के मामलों में फिर से तेजी देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटे में दो लोगों की मौत के बाद सरकार की चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बेंगलुरु में 84 वर्षीय बुजुर्ग और महाराष्ट्र के ठाणे में 21 वर्षीय युवक की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई है।

24 मई को सामने आए 27 नए मामले

शनिवार को पूरे देश में कुल 27 नए कोरोना केस सामने आए। ठाणे (महाराष्ट्र): 8 केस राजस्थान और कर्नाटक: 5-5 केस हरियाणा और उत्तराखंड: 3-3 केस मध्य प्रदेश (इंदौर): 2 केस उत्तर प्रदेश (नोएडा): 1 केस इस तरह देश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 363 तक पहुंच गई है।

केंद्र सरकार और राज्यों की समीक्षा बैठकें

कोरोना केस बढ़ने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने समीक्षा बैठक बुलाई जिसमें ICMR, DGHS, DHR और NCDC जैसे संस्थानों के अधिकारी शामिल हुए। सभी राज्यों को सलाह दी गई है कि वे अस्पतालों में ऑक्सीजन, दवाइयों, वैक्सीन और बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करें। दिल्ली सरकार ने सभी अस्पतालों को सतर्क रहने का आदेश दिया है। कर्नाटक, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और केरल सरकारों ने भी एडवाइजरी जारी की है।

JN.1 वैरिएंट बना मुख्य कारण

स्वास्थ्य विभाग और INSACOG के अनुसार भारत में अभी सबसे अधिक मामले JN.1 वैरिएंट के हैं, जो ओमिक्रॉन के BA.2.86 स्ट्रेन का हिस्सा है। इसके अलावा दो नए वैरिएंट्स- NB.1.8.1 (A435S, V445H, T478I जैसे म्यूटेशन के साथ), LF.7 (गुजरात में 4 केस) भी सामने आए हैं। हालांकि, WHO ने इन वैरिएंट्स को चिंताजनक नहीं माना, लेकिन इन्हें निगरानी में रखे गए वैरिएंट की श्रेणी में रखा गया है।

मरीजों की स्थिति सामान्य

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक सामने आए अधिकतर केस हल्के लक्षणों वाले हैं और मरीज घर पर ही ठीक हो रहे हैं।
  • ठाणे में 17 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
  • गाजियाबाद में 4 नए केस, जिनमें 1 को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
  • उत्तराखंड में 2 मरीज एम्स ऋषिकेश में भर्ती।

देशभर में मास्क और टेस्टिंग को लेकर सख्ती

कुछ राज्यों ने सार्वजनिक स्थलों और अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। खासकर केरल में जहां मई में अब तक सबसे ज्यादा 273 कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। मुंबई में भी बीएमसी ने निर्देश दिया है कि SARI लक्षण वाले मरीजों की कोविड जांच की जाए और पॉजिटिव सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाए।

क्या है JN.1 वैरिएंट और इसके लक्षण?

JN.1 वैरिएंट, ओमिक्रॉन का BA.2.86 स्ट्रेन है जिसे 'पिरोला' भी कहा जाता है। इसमें लगभग 30 म्यूटेशन होते हैं जो इम्यूनिटी को कमजोर करते हैं। संभावित लक्षण:
  • बुखार, सिरदर्द
  • आंखों में जलन
  • सूखी खांसी
  • स्वाद या गंध का चले जाना
  • गले में खराश, नाक बंद होना
  • थकान, मांसपेशियों में दर्द
  • दस्त या उल्टी
यह वैरिएंट गंभीर तो नहीं है, लेकिन तेजी से फैलता है।

इन वैरिएंट्स पर कौन सी वैक्सीन असरदार हैं?

विशेषज्ञों के अनुसार, निम्नलिखित वैक्सीन इन वैरिएंट्स पर असरदार हो सकती हैं:
  • फाइजर-बायोएनटेक mRNA वैक्सीन
  • मॉडर्ना mRNA वैक्सीन
  • नोवावैक्स प्रोटीन वैक्सीन
  • कोवोवैक्स (XBB.1.5) प्रोटीन सबयूनिट वैक्सीन
ये भी पढ़ें- रायपुर में कोरोना का पहला मरीज मिला, बिना ट्रैवल हिस्ट्री के पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts