कोरोना वाइरसताजा खबरराष्ट्रीयस्वास्थ्य

Corona Cases India : 24 घंटे में कोरोना के 10,112 नए मामले मिले, 29 लोगों की मौत; एक्टिव केस 67 हजार के पार

नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए मामलों में कमी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 10,112 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 29 लोगों की मौत हो गई है। इससे एक दिन पहले शनिवार को 12,193 नए मामले सामने आए थे और 42 लोगों की मौत हुई थी।

देश में कोरोना पर एक नजर

नए केस : 10,112

एक्टिव केस : 67,806

कुल मामले : 4,48,91,989

कुल रिकवरी : 4,42,92,854

कुल मृत्यु : 5,31,329

कुल वैक्सीनेशन : 220.66 करोड़

क्या है रिकवरी रेट ?

देश में इस वक्त एक्टिव केस 0.15% हैं, जबकि अब तक कुल संक्रमितों में से 98.66 फीसदी स्वस्थ हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, डेली पॉजिटिविटी रेट 7.03% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 5.43% दर्ज की गई है। वहीं मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई।

कोरोना से 29 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना से 29 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा कोरोना केरल को प्रभावित कर रहा है। केरल में दस मौतें हुई हैं। वहीं 9,833 मरीज ठीक भी हुए हैं।

किन राज्यों में मास्क पहनना हुआ जरूरी?

तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार से लेकर राज्य सरकारें तक अलर्ट मोड में हैं। वहीं कई राज्यों ने मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इसको लेकर कुछ खास दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें अस्पतालों और सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनने की बात कही गई है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और केरल में मास्क अनिवार्य किया गया है। वहीं महाराष्ट्र के मुंबई में भी मास्क पहनने को जरूरी कर दिया गया है।

Covid-19 के लक्ष्ण क्या हैं

  • बुखार
  • ड्राई कफ
  • थकान
  • स्वाद और सुगंध न आना
  • नाक बंद
  • आंख आना (लाल हो जाना)
  • गला खराब होना
  • सर दर्द
  • मांसपेशियों या जोड़ों में दर्द

स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button