कोरोना वाइरसताजा खबरराष्ट्रीयस्वास्थ्य

Corona Cases India : देश में कोरोना ने पकड़ी स्पीड, नए मामलों के साथ मौतों में भी इजाफा; एक्टिव केस 67 हजार के पार

नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए मामलों के साथ ही मौतों के आंकड़ों में भी एक बार फिर इजाफा देखने को मिला है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते घंटों में कोरोना के 12,193 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 42 लोगों की मौत हो गई। एक दिन पहले शुक्रवार को 11,692 नए केस सामने आए थे, जबकि 28 लोगों की मौत हुई थी। वहीं अब देश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 67,556 हो गई है।

देश में कोरोना पर एक नजर

नए केस : 12,193

एक्टिव केस : 67,556

कुल मामले : 4,48,81,877

कुल रिकवरी : 4,42,83,216

कुल मृत्यु : 5,31,300

कुल वैक्सीनेशन : 220.66 करोड़

क्या है रिकवरी रेट ?

देश में इस वक्त एक्टिव केस 0.15% हैं, जबकि अब तक कुल संक्रमितों में से 98.66 फीसदी स्वस्थ हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, डेली पॉजिटिविटी रेट 6.17% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 5.29% दर्ज की गई है। वहीं मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई।

कोरोना से 42 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना से 42 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा कोरोना केरल को प्रभावित कर रहा है। केरल में दस मौतें हुई हैं। वहीं 10,765 मरीज ठीक भी हुए हैं।

किन राज्यों में मास्क पहनना हुआ जरूरी?

तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार से लेकर राज्य सरकारें तक अलर्ट मोड में हैं। वहीं कई राज्यों ने मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इसको लेकर कुछ खास दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें अस्पतालों और सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनने की बात कही गई है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और केरल में मास्क अनिवार्य किया गया है। वहीं महाराष्ट्र के मुंबई में भी मास्क पहनने को जरूरी कर दिया गया है।

Covid-19 के लक्ष्ण क्या हैं

  • बुखार
  • ड्राई कफ
  • थकान
  • स्वाद और सुगंध न आना
  • नाक बंद
  • आंख आना (लाल हो जाना)
  • गला खराब होना
  • सर दर्द
  • मांसपेशियों या जोड़ों में दर्द

स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button