मंत्री विजय शाह विवादित बयान केस : सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर SIT गठित, कर्नल सोफिया कुरैशी पर की थी टिप्पणी

भोपाल। कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह की जांच अब एसआईटी करेगी। सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने तीन सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन कर दिया है। इस टीम में वरिष्ठ आईपीएस अफसर शामिल हैं और 28 मई तक कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश की जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर SIT गठित
भारतीय सेना की अफसर कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक बयान देने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह की जांच अब एसआईटी करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को इस मामले में सुनवाई करते हुए सरकार को तीन सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाने का आदेश दिया था। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि टीम की अध्यक्षता IG रैंक का अधिकारी करेगा और इसमें एक महिला अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य होगी। इसके बाद मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने देर रात आदेश जारी कर तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की नियुक्ति कर दी। टीम में IG प्रमोद वर्मा, DIG कल्याण चक्रवर्ती और SP वाहिनी सिंह शामिल हैं।जानिए कौन हैं एसआईटी के सदस्य?
- प्रमोद वर्मा (IG, सागर रेंज):
- कल्याण चक्रवर्ती (DIG, SAF):
- वाहिनी सिंह (SP, डिंडोरी):





















