PlayBreaking News

रामनवमी पर CM डॉ. मोहन यादव का चित्रकूट दौरा, 21 लाख दीपों से मनाई जाएगी दिवाली

Follow on Google News
रामनवमी पर CM डॉ. मोहन यादव का चित्रकूट दौरा, 21 लाख दीपों से मनाई जाएगी दिवाली
भोपाल/चित्रकूट। रामनवमी के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हर युग में लोगों को प्रेरणा देता है और आज पूरा देश उनकी जय-जयकार में डूबा हुआ है।

11 साल से ज्यादा समय चित्रकूट में बिताया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामनवमी पर विशेष कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि वे आज चित्रकूट के दौरे जा पर हैं, जहां भगवान श्रीराम ने अपने वनवास का महत्वपूर्ण समय बिताया था। उन्होंने कहा, "भगवान श्रीराम ने चित्रकूट में 11 वर्षों से अधिक समय बिताया। रामनवमी के इस पावन दिन पर मैं चित्रकूट धाम जा रहा हूं। वहां मंदाकिनी माता की आरती होगी। वहां गोवर्धन कामतानाथ की परिक्रमा, भगवान कृष्ण के अतीत के प्रमाण वहां मिलते हैं।

21 लाख दीपों से चित्रकूट में दिवाली

रामनवमी के उपलक्ष्य में चित्रकूट में एक विशेष दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 21 लाख दीप जलाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह आयोजन न केवल श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को उजागर करने वाला एक ऐतिहासिक प्रयास भी है। सीएम डॉ. यादव ने कहा, "हम चित्रकूट को एक नई पहचान देने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहे हैं। आने वाले समय में चित्रकूट एक भव्य और विकसित धार्मिक केंद्र के रूप में सामने आएगा।"

धार्मिक स्थलों को नशामुक्त करने की दिशा में कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक नगरों को शराब मुक्त बनाने की दिशा में पहले ही कदम उठा चुकी है। उन्होंने कहा, "हम विरासत से विकास की ओर बढ़ रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार कर रहे हैं।"

मैहर में विकास कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि वे रामनवमी के दिन मैहर भी जाएंगे, जहां कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नवरात्रि और रामनवमी जैसे पर्वों पर प्रदेश में धार्मिक आस्था के साथ विकास की गंगा भी बह रही है। सरकार ने धार्मिक नगरों को शराब मुक्त किया है। विरासत से विकास की ओर लेकर PM के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की यह पहल न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाली है, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक समृद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा को भी नया आयाम दे रही है। ये भी पढ़ें- रामनवमी पर अयोध्या में दिव्यता का उत्सव, 4 मिनट तक रामलला का सूर्य तिलक, लाखों श्रद्धालु बने साक्षी 
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts