Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मणिपुर : अरम्बाई तेंगोल और UNLF के बीच झड़प, 4 उग्रवादी घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Follow on Google News
मणिपुर : अरम्बाई तेंगोल और UNLF के बीच झड़प, 4 उग्रवादी घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंफाल। मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में मैतेई कट्टरपंथी संगठन ‘अरम्बाई तेंगोल' के सदस्यों के साथ झड़प में प्रतिबंधित संगठन ‘यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट' (UNLF) के कम से कम चार उग्रवादी घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी है। वहीं चार घायल UNLF उग्रवादियों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है और अस्पताल में उनका इलाज जारी है तथा उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

इरेंगबाम नंदकुमार सिंह के घर में घुसे उग्रवादी

पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार दोपहर को तब हुई जब अरम्बाई तेंगोल के 15-20 सदस्य कोंगपाल चिंगांगबाम लेईकाई में यूएनएलएफ उग्रवादी इरेंगबाम नंदकुमार सिंह (56) के घर में घुस गए और संबंधित संगठन के उग्रवादियों पर हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि घर में मौजूद 4 यूएनएलएफ उग्रवादियों को लाठियों से किए गए हमले में गंभीर चोटें आईं। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से कुछ गोलियां भी चलाई गईं, जिसके बाद सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे।

कार्यालय पर छापा मारा और कई चीजें की बरामद

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद सुरक्षाबलों ने शनिवार रात जिले के खुरई इलाके में अरम्बाई तेंगोल के कार्यालय पर छापा मारा और तीन वाहन, 15 ग्राम हेरोइन, आठ बुलेटप्रूफ प्लेट, तीन वायरलेस हैंडसेट सहित अन्य चीजें बरामद कीं। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अरम्बाई तेंगोल के किसी भी सदस्य को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। अरम्बाई तेंगोल एक कट्टरपंथी मेइती संगठन है जो कुकी गांव के स्वयंसेवकों के साथ संघर्ष में सबसे आगे रहा था।

सोशल मीडिया चैनलों के खिलाफ FIR

इस बीच, पुलिस ने कुकी बहुल चुराचांदपुर जिले में व्हाट्सऐप समूहों और सोशल मीडिया चैनलों के खिलाफ ‘‘फर्जी और भड़काऊ खबरें'' फैलाने के आरोप में 6 प्राथमिकी दर्ज की हैं। पुलिस ने एक बयान में फर्जी या भड़काऊ खबरें फैलाने को लेकर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts