चाचौड़ा में बड़ी कार्रवाई : जुए के फड़ पर छापा, 27 जुआरी गिरफ्तार, नकदी-मोबाइल समेत 30 लाख का सामान जब्त

गुना। जिले के चाचौड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के फड़ पर छापा मारते हुए बड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में 27 जुआरी गिरफ्तार किए गए और मौके से करीब 30 लाख रुपये मूल्य का सामान जब्त किया गया। सोमवार को पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।
छापेमारी में बरामद सामान
- पुलिस ने मौके से 3,28,950 नकद, 26 मोबाइल फोन, ताश की एक गड्डी और 4 चार पहिया वाहन जब्त किए। जब्त किए गए वाहनों में शामिल हैं। अल्टो कार (MP 67 C 0962)
- अल्टो कार (MP 08 ZA 2092)
- बोलेरो (MP 67 C 3176)
- अर्टिगा (RJ 28 UA 5090)
- जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 30 लाख रुपए आंकी गई है।





















