नानिंग। चीन के दक्षिणी गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र के जिंग्शी शहर में शुक्रवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। जिंग्शी नगर पालिका प्रशासन के एक बयान के अनुसार, दुर्घटना आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे उस वक्त हुई, जब 14 लोगों को लेकर जा रहा यात्री वाहन सिमिंग गांव के पास अनियंत्रित होकर एक चट्टान से फिसलकर नीचे गिर गया, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
संबंधित खबरें...
MP Lok Sabha Election 2024 : MP में दूसरे चरण की 6 सीटों पर 80 कैंडिडेट्स मैदान में, 128,28 मतदान केंद्रों पर 1.11 करोड़ से ज्यादा वोटर करेंगे वोट
48 mins ago
मणिपुर हिंसा और बीबीसी छापों पर अमेरिका की मानवाधिकार हनन रिपोर्ट, भारत ने आपत्ति जताते हुए बताया बेहद पक्षपातपूर्ण, इग्नोर करने की दी सलाह
1 hour ago