मुंबई। ‘बिग बॉस ओटीटी’ के ग्रैंड फिनाले के बाद से फैंस ‘बिग बॉस 15’ का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में 2 अक्टूबर की रात साढ़े नौ बजे दर्शकों का ये इंतजार सलमान खान की एंट्री के साथ पूरा हुआ। इस दौरान सलमान खान ने इस सीजन शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स से लोगों का परिचय करवाया। बिग बॉस 15 के प्रीमियर एपिसोड में अफसाना खान भी नजर आईं जिन्हें पहले शो से बाहर कर दिया गया था।
‘बिग बॉस 15’ का हुआ आगाज
‘बिग बॉस 15’ का आगाज हो चुका है। शो की शुरुआत में घर की थीम के बारे में बताया गया। इस बार शो की थीम जंगल है और इस जंगल के ‘टाइगर’ सलमान खान हैं। इसके बाद सलमान खान ने ‘जंगल है आधी रात है’ गाने पर डांस परफॉर्मेंस दी। उसके बाद सलमान ने ‘स्वैग से स्वागत’ पर भी अपना दम दिखाया।
https://www.instagram.com/p/CUiAfvJKfFV/?utm_source=ig_web_copy_link
सलमान ने करवाया घर का टूर
सलमान खान ने अपने डांस परफॉर्मेंस के बाद घर का टूर करवाया और कहा कि जो भी होगा इस बार खुलकर होगा। क्योंकि इस बार घर की चार दीवारी नहीं होगी। इसके बाद सलमान ने जय भानुशाली को इंट्रोड्यूस किया। जय भानुशाली के साथ सलमान खान घर के अंदर पहुंचे। बातचीत के दौरान सलमान ने जय से पूछा कि आप अपने आपको जंगल का कौनसा जानवर मानते है। इसके जवाब में जय ने कहा- मैं खुद को शेर मानता हूं। वहीं सलमान ने घर को ताला लगाकर चाबी जय को दे दी।
Bollywood aur #BiggBoss ke tiger @BeingSalmanKhan aa chuke hain contestants ka swaagat karne #BiggBoss15 ke jungle mein! Kya aap bhi excited hain humaare contestants se milne ke liye?#BB15 pic.twitter.com/ZeIEbJHmN4
— ColorsTV (@ColorsTV) October 2, 2021
‘विश्व सुंदरी’ से हुई मुलाकात
सलमान ने जय को ‘विश्व सुंदरी’ पेड़ से मिलवाया और बताया कि इनके आशीर्वाद के बिना शो में आगे नहीं जा पाएंगे। सलमान ने जय को घर के बाकी हिस्सों से भी रूबरू करवाया। उसके बाद सलमान खान, स्टेज पर वापस आ गए।
https://www.instagram.com/p/CUiFXkQBLaX/?utm_source=ig_web_copy_link
सभी कंटेस्टेंट्स की एक साथ हुई एंट्री
सलमान ने एक साथ सभी कंटेस्टेंट्स की एंट्री करवाई। कंटेस्टेंट्स ने एक साथ डांस परफॉर्मेंस के साथ एंट्री मारी। हालांकि सभी के चेहरे छिपे थे। अभी तक के सीजन्स में सलमान खान, एक एक करके कंटेस्टेंट्स की एंट्री करवाते थे, लेकिन इस बार उन्होंने इस रिवाज को ही बदल दिया।
‘बिग जी’ की हुई एंट्री
सलमान खान के साथ स्टेज पर ‘बिग जी’ पहुंचा। दरअसल ‘बिग जी’ एक कथित गोरिल्ला है, जो सलमान खान की मदद करेंगे कंटेस्टेंट्स को घर में लाने के लिए। इसके बाद विशाल ने ‘रामलीला’ के गाने पर डांस परफॉर्मेंस के साथ शो में एंट्री मारी।
सलमान की फिल्मों से भरी फीस
विशाल कोटियान ने सलमान खान से बातचीत के दौरान बताया कि वो बहुत गरीब घर से आते हैं। उन्होंने सलमान की फिल्मों की टिकट ब्लैक में बेची और स्कूल की फीस भरी। इसके साथ ही विशाल ने बताया कि सलमान के साथ स्टेज शेयर करते हुए उनको गर्व महसूस हो रहा है। वहीं शीशे द्वारा विशाल को हाथी बताया गया।
Going big with #VishalKotian in the house!@BeingSalmanKhan #BiggBoss15 #BB15 pic.twitter.com/TEddAFHi0l
— ColorsTV (@ColorsTV) October 2, 2021
तेजस्वी प्रकाश की एंट्री
विशाल के बाद शो में तेजस्वी प्रकाश की एंट्री हुई। तेजस्वी ने बताया कि उन्हें हाथी बहुत पसंद है। तेजस्वी को ऑसम मिरर ने बताया कि वो अंदर से तोता (पैरट) हैं।
Adding extra shine to #BB15 with @itsmetejasswi@BeingSalmanKhan #Biggboss15 pic.twitter.com/aWTPA57DxW
— ColorsTV (@ColorsTV) October 2, 2021
तेजस्वी ने जीता टास्क
तेजस्वी और विशाल के बीच में सलमान खान ने एक टास्क करवाया। इस टास्क को तेजस्वी ने जीता, जिसके बाद उन्हें सलमान ने 60 सेकेंड में सर्वाइवल किट चुनने के लिए कहा। तेजस्वी ने कुल 8 आइटम्स सिलेक्ट किए।
विधि पांड्या की हुई एंट्री
शो में चौथी कंटेस्टेंट्स के रूप में विधि पांड्या की एंट्री हुई। विधि ने सलमान के साथ सेल्फी क्लिक करवाई। विधि ने अपना किस्सा शेयर करते हुए बताया कि जब वो 18 साल की थीं तो वो सलमान के साथ सेल्फी ले रही थीं, लेकिन फोटो ब्लर हो गई। ऑसम मिरर ने विधि को बताया कि वो अंदर से पांडा हैं।
https://www.instagram.com/p/CUiLF40hId-/?utm_source=ig_web_copy_link
विधि के बाद सिंबा की एंट्री
विधि के बाद शो में सिंबा नागपाल ने एंट्री मारी। सिंबा ने बताया कि शो में कभी मंगल होगा, कभी दंगल होगा। सिंबा को ऑसम मिरर ने बताया कि वो अंदर से शेर हैं।
https://www.instagram.com/p/CUiLrpPBkPA/?utm_source=ig_web_copy_link
आसिम रियाज के भाई आसिम की हुई एंट्री
बिग बॉस में अपने स्वैग से सभी का दिल जीत चुके आसिम रियाज के भाई उमर रियाज भी शो में एंटर हुए। सलमान ने उमर के साथ खूब मस्ती मजाक किया। उमर ने बताया कि वो लंबे वक्त से ग्लैमर वर्ल्ड में आना चाहते थे। ऑसम मिरर ने उमर के लिए बताया कि वो अंदर से बुल हैं।
https://www.instagram.com/p/CUiM6K6hnYn/?utm_source=ig_web_copy_link
उमर रियाज के बाद घर में हुई ईशान सहगल की एंट्री
अभिनेता ईशान सहगल की एंट्री हुई। ईशान ने बताया कि उनके लिए सलमान खान के साथ स्टेज पर खड़े होना उनके लिए किसी जीत से कम नहीं है। ऑसम मिरर ने ईशान के लिए बताया कि वो अंदर से बुल हैं।
https://www.instagram.com/p/CUiO4o0o17v/?utm_source=ig_web_copy_link
बिग बॉस 15 में पहुंची डोनल बिष्ट
ईशान के बाद शो में एक्ट्रेस डोनल बिष्ट ने एंट्री मारी। डोनल ने सलमान खान को जंगल में अपने सर्ववाइल का प्लान बताया। ऑसम मिरर नहीं बल्कि उमर और ईशान ने बताया कि डोनल के अंदर तितली और कबूतर है।
https://www.instagram.com/p/CUiPTmdImCf/?utm_source=ig_web_copy_link
प्रीमियर में भिड़ गई ईशान- उमर
प्रीमियर में सलमान खान ने उमर और ईशान को एक टास्क किया, जिसका डिसिजन डोनल को देना था। ऐसे में दो टास्क हुए, जिस में से एक टास्क फिजिकल था। इस टास्क के दौरान उमर की गलती से ईशान के चेहरे पर लग गई, जिससे वो गुस्सा हो गए। वहीं इस टास्क में ईशान विनर रहे। वहीं ईशान और डोनल ने बचाओ बाजार से सामान चुना।
अकासा सिंह ने मारी नागिन बन एंट्री
अकासा सिंह ने नागिन गाने पर परफॉर्मेंस के साथ एंट्री मारी। वहीं उन्होंने बताया कि वो सलमान से पहले भी मिल चुकी हैं। इसके बाद सलमान और अकासा ने साथ में डांस भी किया। ऑसम मिरर ने अकासा सिंह के लिए बताया कि उनके अंदर बिल्ली है।
https://www.instagram.com/p/CUiSTHwKil6/?utm_source=ig_web_copy_link
गुरु के गाने पर करण कुंद्रा की एंट्री
टीवी के जाने माने एक्टर करण कुंद्रा भी इस बार बिग बॉस के घर में एंट्री मार रहे हैं। करण ने गुरु रंधावा के गाने पर परफॉर्मेंस दी। करण ने बताया कि वो घर में मंगल और दंगल दोनों ही करेंगे। करण से सलमान ने कुछ शब्द पूछे और उन पर रिएक्ट करने को कहा। ऑसम मिरर ने करण कुंद्रा को वोल्फ बताया। करण और अकासा के बीच मुकाबला हुआ, जिसे करण हार गए। इसके बाद अकासा ने सर्वाइवल किट जीती।
https://www.instagram.com/p/CUiTHcTqoZs/?utm_source=ig_web_copy_link
अब तक शो में नहीं पहुंचे ईशान और डोनल
एक ओर जहां बाकी कंटेस्टेंट्स घर में पहुंचे तो वहीं ईशान और डोनल, घर नहीं पहुंचे हैं। बल्कि उन्हें असली जंगल के बीबी कैंप में पहुंचाया गया है। दोनों वहां काफी कंफ्यूज नजर आए तो वहीं खूब बातें भी कीं।
घर की 11वीं कंटेस्टेंट बनीं अफसाना खान
‘तितलियां’ फेम सिंगर अफसाना सिंह ने बिग बॉस में अपने इस ही सुपरहिट गाने को गाते हुए एंट्री मारी। अफसाना ने बताया कि शादी छोड़ कर आई हैं। अफसाना ने सलमान से पूछा कि आप कैसे रह लेते हैं प्यार के बिना, तो सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनकी उम्र थोड़ी सी बीत गई है। ऑसम मिरर ने अफसाना को बताया कि उनके अंदर बंदर है।
https://www.instagram.com/p/CUiVmQmqda6/?utm_source=ig_web_copy_link
साहिल श्रॉफ और माएशा अय्यर की एंट्री
अफसाना के बाद साहिल श्रॉफ और माएशा अय्यर की एंट्री हुई। इस दौरान सलमान ने तीनों से कुछ सवाल- जवाब किए। ऑसम मिरर ने माएशा को पपी (Puppy) बताया, जबकि साहिल को चीता बताया। इसके साथ ही सलमान ने तीनों के बीच सर्वाइवल किट के लिए टास्क करवाया। इस टास्क को साहिल ने जीता।
https://www.instagram.com/p/CUiXTd6qfqc/?utm_source=ig_web_copy_link
https://www.instagram.com/p/CUiX9woK7wX/?utm_source=ig_web_copy_link